{"_id":"6a108a3c704ff028df08d72a","slug":"semester-examinations-of-sanskrit-college-from-28th-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-174019-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संस्कृत महाविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 28 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संस्कृत महाविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 28 से
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से संबद्ध संस्कृत महाविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं 28 मई से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं छह जून तक चलेंगी। इनका केंद्र मुमुक्षु आश्रम में बनाया गया है।
श्री दैवी सम्पद ब्रह्मचर्य संस्कृत महाविद्यालय, मुमुक्षु आश्रम के कार्यवाहक प्राचार्य आदेश कुमार पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय के शास्त्री द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठ सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसके साथ ही आचार्य द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं भी इसी अवधि में होंगी। ये सभी परीक्षाएं 28 मई से प्रारंभ होकर 06 जून तक चलेंगी।
परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा होगी कि परीक्षाओं का केंद्र महाविद्यालय में ही बनाया गया है। विद्यार्थी 26 और 27 मई को महाविद्यालय से अपना प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं। संवाद