{"_id":"6213ea3b3f5e4b546e1c3b20","slug":"self-defense-tricks-and-yogasanas-taught-in-nss-camp-shahjahanpur-news-bly4762002160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएफ कॉलेज के एनएसएस शिविर में सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर व योगासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएफ कॉलेज के एनएसएस शिविर में सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर व योगासन
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज के एनएनएस शिविर में योगासन कराते डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के विशेष शिविर में स्वयंसेवियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही योगासन भी कराया गया। प्राइमरी स्कूल हाथीथान जलालनगर में मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर डॉ. पुनीत मनीषी आत्मरक्षा के लिए टिप्स दिए। महाविद्यालय के लाइब्रेरियन सैयद अनीस अहमद ने पुस्तकों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
मदराखेल में एनएसएस की मिश्रित इकाई के शिविर में योगाचार्य व आयुर्वेद चिकित्सक अवधेश मणि त्रिपाठी ने स्वयंसेविकों को योगासन कराया और उसके लाभ बताए। आयुष चिकित्सक डॉ. राजेन्द्र कुशवाहा ने दिनचर्या तथा खानपान को दुरुस्त रखने को लेकर जागरुक किया। साथ ही ‘जाने अपने देश को’ विषय पर प्रतियोगिता में इलमा बानो प्रथम, वीर प्रताप सिंह व हिमांशु शुक्ला द्वितीय, रोहित कुमार सिंह तृतीय रहे। लक्ष्मी व आन्या गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस दौरान डॉ. शबाना साजिद, कहकशां बेगम, अनुश्री मिश्रा, समीरा खान, फलक, रागिनी वर्मा, फिजा, इलमा, असरा, नमरा, मुस्कान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।