फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Self-defense techniques taught to girl students

Shahjahanpur News: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Fri, 13 Mar 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Self-defense techniques taught to girl students
तिलहर में पं.दीनदयाल राजकीय उपाध्याय महाविद्यालय की ओर से ग्राम बिलहरा में आयोजित ​शिविर में नु
तिलहर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय की ओर से बिलहरा गांव में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन बृहस्पतिवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता विषय पर कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में प्राथमिक विद्यालय परिसर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिभूषण की उपस्थिति में योद्धा स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक अमित कुमार सिन्हा और मार्शल आर्ट प्रशिक्षक ने स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को मार्शल आर्ट और आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इसके बाद दल नायक राखी वर्मा के नेतृत्व में छाया, इशिका, रति, स्वाती, नाजिम, अनामिका, प्रियांशी, हिमांशी आदि ने साइबर सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

बौद्धिक सत्र में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी नरेश पाल ने साइबर सुरक्षा को लेकर मजबूत पासवर्ड रखने, अंजान लिंक को क्लिक नहीं करने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा नहीं करने और सार्वजनिक वाई-फाई सेवा का प्रयोग करते समय सतर्क रहने पर जोर दिया। कार्यक्रम अधिकारी के संचालन में हुए शिविर की व्यवस्था में सद्दाम, मीनाक्षी, सूबी, रचना, अनामिका, रोचकी, दीप्ति आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed