फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seekers' Yoga Ganga imposed dip

साधकों ने ‘योग गंगा’ में लगाई डुबकी

Wed, 25 Nov 2015 11:49 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 25 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Seekers' Yoga Ganga imposed dip
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर योग विज्ञान संस्थान की ओर से ‘योग गंगा’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साधकों ने अध्यात्म पर चर्चा की और विशेष योग क्रियाओं का अभ्यास किया।
विज्ञापन

सीतापुर नेत्र चिकित्सालय में संचालित योग साधना केंद्र पर हुए कार्यक्रम में पतित पावनी गंगा माता का पूजन-अर्चन किया गया। संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि हमारे शरीर की प्रमुख नाड़ियां इड़ा, पिंगला और सुषुम्ना, तीन पवित्र नदियों का प्रतिनिधित्व करती हैं। इनका उद्गम शरीर में मूलाधार चक्र है, जिसे मुक्त त्रिवेणी कहा जाता है। इनका संगम भृकुटी मध्य आज्ञा चक्र में होता है। इसका ध्यान करके किए जाने वाले आसन और प्राणायाम अधिक लाभकारी होते हैं। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि जीवन का आनंद किसी वस्तु में नहीं, बल्कि जीने के दृष्टिकोण में समाहित है।
विज्ञापन

ज्योति गुप्ता के संयोजन में हुए कार्यक्रम में जवाहर लाल, विपिन रस्तोगी, तेजवीर गुप्ता, अशोक रस्तोगी आदि ने विशेष महत्व वाले योगासनों का अभ्यास कराया। गंगा आरती, प्रार्थना और शांतिपाठ के बाद प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में प्रवीण मिश्रा, अर्चना कुकरेजा, नीतू अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रचना चांदना, अनु जैन, रोली टुटेजा, नविता रस्तोगी, वेेेद प्रकाश गुप्ता, विनोद सिंह, जीसी मिश्रा, सुमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed