फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Seedeepio suspension of four, four warning

चार सीडीपीओ का निलंबन, चार को चेतावनी

Thu, 19 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 19 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सा विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक डीएम रामगणेश की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन में हुई। डीएम ने नियमित टीकाकरण एवं पोलियो दिवस की बैठक में शामिल न होने पर चार सीडीपीओ के निलंबन के निर्देश दिए, साथ ही चार सीडीपीओ को कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैठक में डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आईसीडीएस का काम संतोषजनक नहीं रहा है। सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सहभागिता कम होने पर कुपोषण दूर करने के काम में कमी आई है। उन्होंने कहा कि यदि इस माह प्रगति अच्छी नहीं रही तो सभी का वेतन रोकते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि 29 जनवरी को हर पोलियो बूथ पर पोलियो प्रतिरक्षीकरण दिवस आयोजित होगा और सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री इस दिन केंद्र खोलकर बच्चों को बुलवाएंगी और पोषाहार भी वितरित करेंगी। उन्होंने प्रतिरक्षीकरण दिवस से पहले सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरुकता रैलियां निकालने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले में अति कुपोषित बच्चों की संख्या अधिक है, जबकि पोषण पुनर्वास केंद्र पर केवल चार बच्चे ही भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि सभी सीडीपीओ अपने-अपने क्षेत्र से दो-दो अतिकुपोषित बच्चों को पुर्नवास केंद्र पर भर्ती कराकर 20 जनवरी की शाम छह बजे तक रिपोेर्ट दें। उन्होंने निर्धारित तिथि पर होने वाली ब्लाक स्तरीय बैठक में तीन माह में एक बार भी शामिल न होने पर ब्लाक भावलखेड़ा, खुदागंज/ कटरा, सिंधौली के सीडीपीओ को चेतावनी और निगोही, कांट, खुटार व शहर के सीडीपीओ के निलंबन संस्तुति की रिपोर्ट शासन को भेजने का कहा है। सीडीपीओ टीके शिबु ने कहा कि नियमित टीकाकरण के लिए जितने भी लाईजनिंग विभाग हैं वह पूरा सहयोग करें। सभी प्राइमरी स्कूल खोलने और जागरूकता रैली में बच्चों का सहयोग लेने के निर्देश दिए। बैठक में सीएमओ डॉक्टर कमल कुमार ने अब तक विभिन्न कार्यक्रमों में हुई प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। कुछ प्र्रभारी चिकित्साधिकारियों का काम संतोषजनक नहीं पाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई का पत्र शासन को भेजने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed