{"_id":"66eb5d819c4efed383015924","slug":"security-agencys-eyes-on-villages-and-colonies-from-katra-to-magalganj-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-127414-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कटरा से मैगलगंज के गांवों व कॉलोनियों पर सुरक्षा एजेंसी की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कटरा से मैगलगंज के गांवों व कॉलोनियों पर सुरक्षा एजेंसी की निगाहें
Thu, 19 Sep 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कानपुर-फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर गैस सिलिंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश के बाद ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ से आने वाले निर्देश के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कटरा से मैगलगंज तक संभ्रांत लोगों का डाटा एकत्रित करना शुरू कर दिया है, साथ ही रेल सुरक्षा के लिए जागरुकता अभियान भी चलाया जाएगा।
कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की जांच की जा रही है। रेलवे ट्रैक पर लगातार छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया। इसी के साथ जीआरपी और आरपीएफ को विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया। सुरक्षा एजेंसी रेलवे लाइन के आसपास के गांवों व कॉलोनियों पर निगाह रखने के साथ वहां रहने वाले संभ्रांत लोगों का डाटा एकत्रित कर रही हैं। गांव के प्रधान, वार्ड के सभासद, बीट के सिपाहियों के नंबर भी मांगे गए हैं। इसी तरह कॉलोनियों का विवरण भी मांगा है। जीआरपी ने मीरानपुर कटरा से लेकर मैगलगंज तक कॉलोनी व गांवों का विवरण तलाशना शुरू क दिया। रेलवे के अधिकारियों ने आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त रूप से मिलकर ट्रैक की चेकिंग करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर जीआरपी रेहान अली ने बताया कि ट्रेनों की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर जागरुकता अभियान को शुरू किया जाएगा।