{"_id":"6967d7bb1a4179952506767f","slug":"security-agency-sought-point-wise-information-from-madrasas-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-162941-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मदरसों से सुरक्षा एजेंसी ने मांगी बिंदुवार सूचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मदरसों से सुरक्षा एजेंसी ने मांगी बिंदुवार सूचनाएं
Wed, 14 Jan 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में संचालित सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त मदरसों पर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसी ने बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन समेत कई बिंदुओं पर सूचना मांगी है।
जिले में पांच सहायता प्राप्त व लगभग 140 मान्यता प्राप्त मदरसों का संचालन होता है। दिल्ली बम धमाके के बाद अलर्ट जारी होने पर मदरसों की निगरानी बढ़ाई गई। एटीएस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसी सक्रिय हो गई हैं। मदरसाें से संपर्क साधकर उनसे बिंदुवार जानकारी मांगी गई है। मदरसों में कार्यरत शिक्षकों, विद्यार्थियों व प्रबंधन समिति से जुड़े बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और प्रशासनिक अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। बताते हैं कि जांच का उद्देश्य मदरसों में मिलने वाली सरकारी सहायता, दान व अन्य आय-व्यय की पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि कहीं नियमों के विपरीत कोई गतिविधि संचालित तो नहीं हो रही है। इसके लिए मदरसों की प्रबंधन समितियों के खाते, शिक्षक व कर्मचारियों के भुगतान से जुड़े दस्तावेज, नामांकन रजिस्टर और उपस्थिति संबंधी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
एजेंसियों की टीमें संबंधित मदरसों के प्रबंधकों और जिम्मेदार पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर रही हैं। कुछ मामलों में अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। अफसरों का कहना है कि यह एक नियमित सत्यापन प्रक्रिया है, इसका उद्देश्य शैक्षिक संस्थानों में नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना है।