{"_id":"6a9722438a57cb1f7e0f1dc4","slug":"second-youth-goes-missing-from-indalpur-village-in-nine-days-missing-person-report-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-183365-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इंदलपुर गांव से नौ दिन में दूसरा युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इंदलपुर गांव से नौ दिन में दूसरा युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज
विज्ञापन
बंडा। इंदलपुर गांव से नौ दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए राम खिलौना का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई थी कि रविवार को गांव के राम बहादुर का पुत्र आकाश लापता हो गया।
परिजनों ने रिश्तेदारियों और परिचितों में खोज कराने पर भी उसका कुछ पता नहीं चलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। राम बहादुर ने पुलिस को बताया कि पुत्र आकाश 30 अगस्त को दोपहर घर से निकलकर अचानक कहीं लापता हो गया। काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इससे पहले, गत 21 अगस्त को इसी गांव के राम खिलौना लापता हो गए थे। वह उस दिन भैंस को चराने ले गए थे।
देर शाम भैंस घर लौट आईं, लेकिन तब से राम खिलौना का कुछ पता नहीं है। इस मामले में राम खिलौना के भाई कपूर वर्मा ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि दोनों लापता युवकों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें खोज लिया जाएगा। संवाद