फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Second pontoon bridge will be built in Kolaghat by Kartik Purnima

Shahjahanpur News: कोलाघाट में कार्तिक पूर्णिमा तक बन जाएगा दूसरा पैंटून पुल

Mon, 20 Nov 2023 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 20 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Second pontoon bridge will be built in Kolaghat by Kartik Purnima
निर्माणाधीन कोलाघाट का दूसरा पैंटून पुल। संवाद
जलालाबाद। कोलाघाट में बहुगुल और रामगंगा नदी पर बन रहे दूसरे पैंटून पुल का निर्माण कार्तिक पूर्णिमा तक पूरा होने की संभावना है। इससे पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

कोलाघाट में 17 नवंबर से दूसरे पैंटून पुल का निर्माण शुरू किया गया था। यह पुल पहले वाले पैंटून के बराबर में ही बनाया जा रहा है, ताकि पुल पर पहुंचने के लिए अतिरिक्त रास्ते का निर्माण न करना पड़े। करीब 24 पीपों वाले निर्माणाधीन पुल के शुरुआत में रेत भरी बोरियां लगने के बाद रविवार को दो पीपे जोड़कर उन पर पटले बिछाए गए। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा तक इस पैंटून पुल का निर्माण पूरा कर देने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि आने और जाने के लिए अलग-अलग पैंटून पुल बन जाने से काफी सहूलियत हो जाएगी। कार्तिक पूर्णिमा के पर्व के अलावा गंगा के एक माह चलने वाले आगामी माघ मेले के दौरान भी श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पूरी संभावना है कि कार्तिक पूर्णिमा तक पैंटून का दूसरा पुल बनकर तैयार हो जाएगा। संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य तेज करने के लिए कहा गया है।
- रथिन सिन्हा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed