फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Second Incident in 24 Hours... Theft Worth Lakhs from a Locked House

Shahjahanpur News: 24 घंटों में दूसरी वारदात...बंद मकान से लाखों की चोरी

Tue, 07 Apr 2026 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Second Incident in 24 Hours... Theft Worth Lakhs from a Locked House
मोहल्ला जलालनगर में हुई चोरी की घटना की जानकारी देतीं मकाल मालकिन शबाना। संवाद
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में 24 घंटों में फिर चोरी की वारदात हुई है। मोहल्ला जलालनगर निवासी सेवानिवृत्त ओसीएफ कर्मी शराफत के बंद मकान में रविवार रात चोरी हो गई। उनकी पत्नी अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थीं। सोमवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

ओसीएफ कर्मी शराफत की मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी शबाना अपने छोटे बेटे अदनान के साथ रहती हैं। उनका बड़ा बेटा अजीम अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद में रहकर नौकरी करता है। शबाना ने बताया कि अदनान अलीगढ़ से बीएड कर रहा है। वह ट्रेनिंग करने गया हुआ है। वह घर पर अकेली थीं।
विज्ञापन

वह रविवार शाम को आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज के रहने वाले रिश्तेदार के घर गईं थीं। रात में चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़े, फिर जाल से घर में प्रवेश किया। इसके बाद दरवाजों पर ताला डाल दिया। लाॅकर तोड़कर करीब 50-60 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह घर आने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। चोर चोरी में इस्तेमाल उपकरण छोड़ गए हैं। उनके मकान में पुताई का काम चल रहा था, इसलिए पुलिस ने पुताई करने वालों को भी बुलाकर पूछताछ की। शनिवार की रात सदर बाजार क्षेत्र के बीबीजई निवासी मजहर उल्ला के बंद मकान में चोरी हुई थी। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

-------------------
चार दिन बाद भी दर्ज नहीं हो सकी चोरी की रिपोर्ट



खुटार। नगर के मोहल्ला इंदिरानगर में दो अप्रैल की रात हुई सात लाख रुपये की नकदी, जेवर चोरी की रिपोर्ट चार दिन बाद भी दर्ज नहीं की गई है। मोहल्ला इंदिरानगर निवासी किराना व्यापारी प्रमोद कुमार के मकान में दो अप्रैल की रात चोर बक्से में रखे छह लाख रुपये के जेवर, डेढ़ लाख रुपये नकद सहित तमाम सामान चोरी कर ले गए थे। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि थाना प्रभारी ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के पहले जांच करने की अनुमति मांगी थी। नियमानुसार 14 दिन तक जांच करने का समय होता है। जांच में अगर घटना सही पाई गई तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed