{"_id":"6a12029968b8d5eb1102b467","slug":"search-for-operator-of-fake-fuel-pump-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-174129-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फर्जी फ्यूल पंप के संचालक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फर्जी फ्यूल पंप के संचालक की तलाश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अवैध फ्यूल पंप संचालित कर डीजल-पेट्रोल बेचने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस, पंप संचालक की लोकेशन तलाश रही है। मिलावट का पता लगाने के लिए पेट्रोल और डीजल के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इस मामले में जीएसटी नंबर के फर्जी होने की बात भी सामने आई है।
रोजा थाना क्षेत्र के डींगुरपुर अर्सलानी में अनधिकृत रूप से डीजल एवं पेट्रोल की बिक्री की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने जांच की थी। जांच में फ्यूल पंप का पूरा सेटअप मिला था। वाहनों को पेट्रोल-डीजल बेचा जा रहा था। मांगने पर वहां पर कार्यरत दो कर्मचारी कोई वैध कागज नहीं दिखा पाए। इस पर पंप को सील कर दिया गया था।
रोजा थाने में कर्मचारी मुकरमपुर गांव के अमन कुमार और रॉकी के अलावा संचालक मदनापुर के बौरी गांव के रहने वाले राजाबाबू फौजी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक फौजी की लोकेशन तलाशी जा रही है। हालांकि अभी यह पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता कि आरोपी सेना में है या नहीं। सेल्समैन अमन और रॉकी से पूछताछ की जा रही है। अन्य जानकारी मिलने की उम्मीद है।
-- --
पेट्रोल-डीजल में मिलावट की आशंका
पुलिस यह पता लगा रही है कि अवैध पंप के लिए डीजल और पेट्रोल कहां से प्राप्त हो रहा था। मौके पर सौ लीटर डीजल और तीन सौ लीटर पेट्रोल मिला था। आशंका है कि आरोपी पेट्रोल और डीजल मिलावट करके बिक्री करते थे। रोजा थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच एसआई शिवम अग्रवाल को सौंपी गई है। फौजी की लोकेशन के बारे में पता लगाया जा रहा है। फौजी के मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो हो सकेगी।