फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDM Seizes Two Tractor-Trolleys Engaged in Mining

Shahjahanpur News: एसडीएम ने पकड़े खनन में लगे दो ट्रैक्टर ट्राॅली

Mon, 25 May 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
SDM Seizes Two Tractor-Trolleys Engaged in Mining
खुटार के गांव महोलिया वीरान में मिट्टी खनन की जांच करते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
खुटार। एसडीएम सदानंद सरोज ने अवैध मिट्टी खनन में लगी दो ट्रैक्टर ट्राॅलियों को पकड़कर सीज करा दिया है। एसडीएम की कार्रवाई की भनक पुलिस को तब लग सकी जब मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राॅली थाने पहुंच गईं।
विज्ञापन

एसडीएम से खुटार क्षेत्र के लोग रात में मिट्टी खनन करने की शिकायत कर रहे थे। शिकायत में कहा गया था कि खुटार में पुलिस की मिलीभगत से कई जगह अवैध मिट्टी खनन हो रहा है। अनुमति के बावजूद रात में खनन प्रतिबंधित है। एसडीएम शनिवार रात 11 बजे खुटार क्षेत्र में खनन की हकीकत जानने पहुंचे।
विज्ञापन

खुटार-बंडा मार्ग पर मिट्टी भरी ट्राॅली को रोका गया तो चालक ट्रैक्टर ट्राॅली छोड़कर भाग निकला। एसडीएम ने ट्रैक्टर ट्राॅली को थाने भिजवाया। इसके बाद एसडीएम गांव महोलिया वीरान खनन स्थल पहुंचे तो चालक जेसीबी लेकर भाग निकला। मौके पर मिट्टी भरी एक ट्रैक्टर ट्राॅली मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम की कार्रवाई की सूचना मिलने पर खनन बंद कर दिया गया। मिट्टी ढोने के काम में लगे डंपरों को भी खुटार-पुवायां मार्ग पर एक ढाबे पर खड़ा करा दिया गया।
--
एसडीएम की कार से टकराई दूसरी कार
खुटार। एसडीएम के खनन स्थलों की जांच करने के दौरान एक कार एसडीएम की गाड़ी से टकरा गई। उधर क्षेत्र में चर्चा रही कि एसडीएम की गाड़ी में मिट्टी भरे डंपर की टक्कर लगी है। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि परिवार सहित जा रहे एक चालक से उनकी गाड़ी में टक्कर लग गई थी। चालक के माफी मांगने पर कार और चालक को जाने दिया गया था। डंपर से टक्कर की बात निराधार है। संवाद

--
मिट्टी खनन में प्रयुक्त जेसीबी और ट्रैक्टर पुलिस ने किया जब्त



कांट। क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन की शिकायतों का संंज्ञान लेते हुए पुलिस ने रविवार को फरख नारायणपुर गांव जाकर वहां एक खेत से मिट्टी खनन में प्रयुक्त जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर खनन में संलिप्त लोग चिह्नित किए जा रहे हैं। संवाद

खुटार के गांव महोलिया वीरान में मिट्टी खनन की जांच करते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन

खुटार के गांव महोलिया वीरान में मिट्टी खनन की जांच करते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed