फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDM reached Gurugawan village by bicycle

Shahjahanpur News: गांव गुरुगवां में साइकिल से पहुंचे एसडीएम

Fri, 06 Jun 2025 05:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
SDM reached Gurugawan village by bicycle
गांव में निरीक्षण करने साइकिल से जाते जलालाबाद एसडीएम दुर्गेश यादव। स्रोत : राजस्वकर्मी
जलालाबाद। गांव गुरुगवां में शुक्रवार को निरीक्षण करने जाने के लिए एसडीएम दुर्गेश यादव ने साइकिल को सवारी बनाया। उनके साथ लेखपाल व राजस्व निरीक्षक भी साइकिल से ही गांव गए। वहां विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

एसडीएम सुबह करीब सात बजे टीम के साथ गुरुगवां पहुंच गए। वहां जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी के साथ पंचायत घर, सामुदायिक शौचालय, राशन की दुकान आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शौचालय के चारों ओर घास और झाड़ियां उगी देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो वर्षों से इसकी यही स्थिति है। इसके अलावा गांव में सफाई व्यवस्था भी बदहाल दिखी। सार्वजनिक जगहों पर लगे स्टैंड पोस्ट में टोटियां न होने से पानी रास्तों पर बहता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की एक गली के हो रहे निर्माण का भी एसडीएम ने जायजा लिया। इस दौरान चक मार्ग पर कब्जे की शिकायत मिलने पर राजस्व टीम को उसकी पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने का निर्देश दिया। साथ ही गांव की अन्य व्यवस्थाएं एक सप्ताह में सुधारने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया। एसडीएम ने कहा, ग्रामीणों की शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाएगा। निरीक्षण में नायब तहसीलदार रोहित कटियार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed