{"_id":"c07852d5e807b1959a64e2ac7e7f5213","slug":"sdm-office-began-picketing-of-bakimayu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कार्यालय पर भाकिमयू का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम कार्यालय पर भाकिमयू का धरना शुरू
पुवायां।
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन देने के बाद भी समाधान नहीं होने पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भाकिमयू) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
भाकिमयू के जिला प्रभारी मैकूलाल यादव के नेतृत्व में मंगलवार को तमाम कार्यकर्ता ब्लाक परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। तहसील अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने कहा शासन की लचर कार्यप्रणाली के कारण अधिकारी किसानों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। तमाम समस्याओं को लेकर कई बार एसडीएम को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन एक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि जब तक सभी मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाता धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस दौरान प्रेमराज गौतम, सोमेंद्र सिंह, विमलेश कुमार, राजेंद्र, प्रयागदत्त, अवनीश कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आज से शुरू होगी भाकियू टिकैत गुट की भूख हड़ताल
पुवायां। भाकियू (टिकैत गुट) के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने कई बार एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। कई बार धरना प्रदर्शन की चेतावनी देने के बाद भी उनकी मांगों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी गई। इस कारण कार्यकर्ताओं ने 11 जून से एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। छह दिन से धरना होने के बाद भी अधिकारियों के सुध नहीं लेने से कार्यकर्ताओं में रोष है। जिस कारण उन्होंने बुधवार से भूख हड़ताल करने का निर्णय किया है। मंगलवार को धरना स्थल पर तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।