{"_id":"6867cb7fd34ee567710d8f45","slug":"sdm-conducted-cleanliness-drive-in-jalalabad-mandi-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-147338-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जलालाबाद मंडी में एसडीएम ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जलालाबाद मंडी में एसडीएम ने चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
जलालाबाद। मंडी समिति परिसर में इधर-उधर फैली गंदगी को देखकर एसडीएम प्रभात राय ने कर्मचारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने शुक्रवार को अपनी देखरेख में सफाई अभियान चलवाया।
मंडी समिति के उत्तर दिशा में स्थित बस्ती की तरफ गंदगी जमा रहती है। मंडी की चहारदीवारी छोटी होने का फायदा उठाकर बस्ती के कुछ लोग कूड़े के साथ गोबर भी मंडी परिसर में फेंक देते हैं। एसडीएम ने सुबह मंडी परिसर का औचक निरीक्षण किया तो गंदगी देख सचिव राजीव रंजन से नाराजगी जताई।
उन्होंने नगरपालिका परिषद के ईओ को निर्देश देकर एक दर्जन से ज्यादा सफाईकर्मियों को बुलाने के साथ जेसीबी भी मंगा ली। इसके बाद एक घंटे से ज्यादा समय तक मंडी परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम जानवर पालने वाले आसपास की बस्ती के लोगों से भी मिले और उन्हें मंडी परिसर में गंदगी नहीं फेंकने की हिदायत दी। साथ ही मंडी सचिव को गंदगी करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद