फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDM broke illegal boundary wall with JCB

Shahjahanpur News: एसडीएम ने जेसीबी से तुड़वाई अवैध चहारदीवारी

Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
SDM broke illegal boundary wall with JCB
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर हरदोई मोड़ बाईपास के आगे फ्लाईओवर के किनारे सैटेलाइट बस स्टेशन के लिए चिह्नित की गई जमीन पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोगों ने वहां पक्की चहारदीवारी का निर्माण करा लिया। जानकारी पाकर एसडीएम सदर सतीश चंद्र ने मंगलवार को दोपहर बाद मौके पर जाकर जेसीबी से अवैध निर्माण गिरवा दिया। एसडीएम सतीश चंद्र ने बताया कि जिस जमीन पर सैटेलाइट बस स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है, वह हाईवे के बिल्कुल किनारे है। वहां अवैध निर्माण कराए जाने की सूचना पर रोजा थाने की पुलिस के साथ जाने पर वहां कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिला, लेकिन तब तक चहारदीवारी बनाई जा चुकी थी और मौके पर दो-तीन कंक्रीट के पिलर भी खड़े पाए गए। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण गिरवा दिया गया है, लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका कि वहां निर्माण कार्य किसने कराया है। इस बारे में मालूमात कराने के बाद संबंधितों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed