फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDM also listening accountant

एसडीएम की भी नहीं सुन रहा लेखपाल

Sat, 08 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां/कमलापुर।
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां/कमलापुर। Updated Sat, 08 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
SDM also listening accountant
- फोटो : Getty

विज्ञापन
निलंबित कोटे का राशन दूसरे कोटेदार को नहीं उठवा रहा
 एसडीएम के आदेश पर भी लेखपाल निलंबित कोटेदार से राशन दूसरे कोटेदार को नहीं दिलवा रहा है। इससे लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। 
सिंधौली के गांव मिश्रीपुर की प्रधान आशा देवी ने गांव की कोटेदार गुड्डी देवी के खिलाफ राशन, तेल आदि वितरण में अनियमितताओं की शिकायत की थी। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीदार ने मौके पर जाकर जांच की तो अगस्त में उठाए गए राशन कोटे में 28 क्विंटल गेहूं और 47 किलो चीनी कम पाई गई। कोटेदार के पति से स्टाक रजिस्टर मांगा गया तो उसने रजिस्टर देने से मना कर दिया। प्रधान के पति और पंचायत मित्र के बयान दर्ज करने के बाद मामले की रिपोर्ट एसडीएम को दी गई थी। इसके बाद कोटा निलंबित कर सिंधौली कोतवाली में कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
एसडीएम ने 22 सितंबर को निलंबित कोटे को गांव महुराइन द्वितीय के कोटेदार हरिपाल से संबंद्ध कर लेखपाल को कमलापुर की कोटेदार से राशन, चीनी, तेल आदि का वितरण कराने का आदेश दिया। प्रधान आशा देवी ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर भी लेखपाल ने गांव महुराइन के कोटेदार को राशन आदि नहीं दिलाया है, जिससे गांव के लोगों को राशन, चीनी, तेल का वितरण भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन


मामले की जांच कराई जाएगी। निलंबित कोटेदार से राशन आदि दूसरे कोटेदार को दिलाकर वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा। लापरवाही बरतने वालों का जवाब तलब किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयपाल सिंह, एसडीएम पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed