{"_id":"571fb7614f1c1b7827a91a89","slug":"sdm-110-quintals-of-wheat-held-by-the-guerrilla","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने छापामार कर 110 क्विंटल गेहूं पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने छापामार कर 110 क्विंटल गेहूं पकड़ा
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककराला गांव में अवैध रूप से गेहूं की खरीद किए जाने की सूचना पर एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने छापा मारकर काश्तकारों से खरीदा गया करीब 110 क्विंटल गेहूं पकड़ लिया। इस मामले में आरोपी से 61 हजार का सम्मन शुल्क वसूला गया। साथ ही उसे बिना लाइसेंस के दोबारा खरीद न करने की सख्त हिदायत दी है। एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि एक ग्रामीण द्वारा मोबाइल से दी गई गई सूचना के आधार पर उन्होंने कामर्शियल सचल टैक्स दल के साथ ककराला गांव में छापा मारा। वहां गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही थी। मौके से काश्तकारों से खरीदा गया 110 क्विंटल गल्ला भी बरामद हुआ। जबकि गेहूं खरीदने वाले के पास गल्ला कोई लाइसेंस आदि नहीं था। एसडीएम ने बताया कि मौके पर आरोपी से 61 हजार रुपये सम्मन शुल्क वसूलने के बाद उसे सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन