फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   SDA issues notices to eight people for illegal construction in Shahjahanpur

UP News: शाहजहांपुर में अवैध निर्माण कराने वालों पर कसा शिकंजा, एसडीए ने आठ लोगों को जारी किए नोटिस

Thu, 16 Oct 2025 01:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 01:26 PM IST
सार

शाहजहांपुर में बगैर मानचित्र पास कराए निर्माण कराने वालों पर एसडीए ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीए ने अब तक आठ लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं। 

विज्ञापन
SDA issues notices to eight people for illegal construction in Shahjahanpur
न्यू ककरा सिटी स्थित शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण का कार्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) क्षेत्र में बगैर नक्शा पास कराए आवास का निर्माण करने वालों के विरुद्ध शिकंजा कसना शुरू हो गया है। अब तक आठ लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं। आवेदन आ रहे हैं, लेकिन टाउन प्लानर की तैनाती न होने से सुनियोजित विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। प्राधिकरण का कार्य शुरू होने के बाद से करीब तीन माह में अब तक कुल तीन नक्शे ही पास किए जा सके हैं।

विज्ञापन


एसडीए के कार्यालय का शुभारंभ होने के बाद अगस्त के प्रथम सप्ताह में आवासीय भवनों के निर्माण के लिए नक्शा पास कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। करीब तीन माह में अब तक मात्र तीन नक्शे ही पास हो सके हैं। 40 से अधिक नक्शे पास कराने की प्रक्रिया में लंबित हैं। टाउन प्लानर की तैनाती नहीं हो पाना, इसकी वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण में टाउन प्लानर का मुख्य कार्य शहरी क्षेत्रों में सुनियोजित विकास के लिए योजनाएं बनाना, भूमि उपयोग का विश्लेषण करना और जोनिंग नियमों को विकसित करना होता है। टाउन प्लानर की तैनाती न होने से विकास कार्यों पर फर्क पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अवर अभियंता पर हैं पूरे प्राधिकरण क्षेत्र की जिम्मेदारी
एसडीए के पास वर्तमान में दो अवर अभियंता हैं। इनके ऊपर पूरे नगर निगम क्षेत्र की जिम्मेदारी है। आवेदन आने पर जेई मौके पर निरीक्षण करने जाते हैं। सब कुछ सही पाए जाने पर उनको तीन दिन में प्राधिकरण कार्यालय में रिपोर्ट सौंपनी होती है। अगर कोई आपत्ति नहीं है तो 15 दिन के अंदर नक्शा पास कर दिया जाता है। इसके साथ ही अवर अभियंता क्षेत्रों में भ्रमण करते हैं। 

कहीं अवैध निर्माण हो रहा हो तो इसकी जांच कराई जाती है। बगैर नक्शा के नगर निगम क्षेत्र में कोई निर्माण नहीं कराया जा सकता है। आवासीय और व्यावसायिक भवनों का नक्शा कराने का शुल्क प्रति वर्ग मीटर 628 रुपये है। इसमें परीक्षण व अन्य शुल्क मिलाकर प्रतिवर्ग मीटर करीब 800 रुपये से अधिक है।

नौ आर्किटेक्ट और इंजीनियर का किया गया है पंजीकरण
एसडीए में ऑनलाइन आवेदन कराने के लिए विभाग की ओर से नौ आर्किटेक्ट और इंजीनियर पंजीकृत किए गए हैं। इनके माध्यम से ही लोग अपना आवेदन करा सकते हैं। निजी और व्यावसायिक भवन के नक्शे इनके माध्यम से पंजीकृत किए जाएंगे। 

आवासीय भवन के लिए जमीन के दस्तावेज, आवेदनकर्ता की आईडी जरूरी है, जबकि व्यावसायिक भवन के लिए व्यापारी का निवेश मित्र पोर्टल में पंजीकरण होना जरूरी है। आर्किटेक्ट और इंजीनियर के माध्यम से आवेदन होगा। आवेदन के 15 दिन में रिपोर्ट आना अनिवार्य है।

एसडीए सचिव/सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि टाउन प्लानर की तैनाती के लिए कमिश्नर स्तर से पत्र जारी हो गया है। जल्द ही टाउन प्लानर की तैनाती हो जाएगी। इसके साथ ही नक्शा बनाने के कार्य में तेजी आएगी। अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed