फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Scuffle, stone pelting in land dispute

Shahjahanpur News: जमीन के विवाद में धक्का-मुक्की, पथराव

Thu, 04 Apr 2024 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 04 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Scuffle, stone pelting in land dispute
निगोही में बुधवार को पथराव में टूटी पुलिस की गाड़ी। स्रोत: जागरुक पाठक
निगोही। जमीन के विवाद में थाना क्षेत्र के गांव अल्हादादपुर में दो पक्ष बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आमने-सामने आ गए। पुलिस के सामने धक्का-मुक्की होने के बाद पथराव हो गया। इसमें महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी का शीशा भी पत्थर लगने से टूट गया। मामले में आठ महिलाओं समेत 11 लोगों का हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

गांव के झम्मन लाल की पत्नी सरस्वती उर्फ मालती, रामसरन व नेवाराम के बीच गांव के पश्चिम में आवासीय जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद न्यायालय में पहुंचने पर सरस्वती के पक्ष में फैसला आया। करीब एक माह पहले राजस्व निरीक्षक, कानूनगो व नायब तहसीलदार ने सरस्वती को कब्जा दिला दिया था। फिर भी दोनों पक्षों में विवाद खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले सरस्वती पक्ष के लोगों ने जमीन पर दीवार उठाने को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया। आरोप था कि घेराबंदी के लिए लगाए तार को उखाड़ दिया, तब मामला पुलिस तक पहुंचा था। बुधवार दोपहर नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी व थाना प्रभारी अशोक सिंह दोबारा से जमीन की नाप कराकर मामले को हल कराने के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे दोनों पक्ष एक बार फिर से भिड़ गए। धक्का-मुक्की होने पर नेवाराम पक्ष के लोगों को पुलिस ने दौड़ाया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इससे सरकारी जीप का शीशा टूट गया। पत्थर लगने से महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिसकर्मियाें ने किसी तरह खुद को बचाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में ले लिया।

मामले में एसएसआई धर्मेंद्र सिंह की ओर से 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने गुड्डी देवी, नन्हीं देवी, सुमन, प्रीति, रामा, अनीता, उपासना, राजरानी व तीन अन्य को हिरासत में लिया है।
------------
-जमीन के विवाद में दो पक्षों के विवाद व पथराव करने पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 11 लोगों को हिरासत में लिया है।
अमित चौरसिया, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed