फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Scrap Dealer Released Despite Being Named in Report... Thief Sent to Jail

Shahjahanpur News: रिपोर्ट में नाम होने के बाद भी कबाड़ व्यापारी को छोड़ा...चोर को भेजा जेल

Wed, 01 Apr 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Scrap Dealer Released Despite Being Named in Report... Thief Sent to Jail
पुवायां। सरिया चोरी की रिपोर्ट में नाम होने के बाद भी पुलिस ने कबाड़ व्यापारी को बिना कार्रवाई के थाने से छोड़ दिया, जबकि चोरी के आरोपी युवक का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला शास्त्रीनगर के पुष्पेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनका मकान बन रहा है, जिसकी निर्माण सामग्री को 30 मार्च को उन्होंने गांव टकेली के आलोक वर्मा उर्फ अरविंद को सरिया चोरी करते पकड़ लिया था। दो दिन पूर्व भी सरिया चोरी हो गई थी। पूछताछ में अरविंद ने बताया कि दो दिन पूर्व उसने ही सरिया चोरी कर निगोही रोड के एक कबाड़ी को बेची थी।
विज्ञापन

पुलिस ने अरविंद से पूछताछ के बाद कबाड़ व्यापारी को भी पकड़ा। सोमवार को दिन भर मंडी पुलिस चौकी पर रखा गया। बाद में नामजद होने के बाद भी कबाड़ व्यापारी को थाने से बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। अरविंद का चालान कर दिया गया। जिस कबाड़ व्यापारी पर चोरी का माल खरीदने का आरोप है। उसके पास पहले भी चोरी की ट्राॅली बरामद हो चुकी है। उस समय भी पुलिस ने मामले को भी रफादफा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सुबह पकड़ा, पुलिस ने रात नौ बजे के बाद हिरासत में दर्शाया
पुष्पेंद्र सिंह ने सरिया चोरी करने के आरोपी अरविंद को सुबह साढ़े छह बजे ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने प्रेस नोट में रात 9:36 पर हिरासत में लेना दर्शाया है।
--
प्राथमिकी में किसका नाम लिखा है इसकी जानकारी नहीं है। प्राथमिकी देखकर ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed