{"_id":"6a67b8f706d2e2db670f1cbf","slug":"schools-submitted-information-teams-began-verification-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-180139-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्कूलों ने भरी सूचनाएं, टीमों ने शुरू किया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्कूलों ने भरी सूचनाएं, टीमों ने शुरू किया सत्यापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। जिले के विद्यालयों ने परीक्षा केंद्रों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर दिया है। अब डीएम की ओर से गठित तहसील स्तरीय टीमों ने स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण कर पोर्टल पर दर्ज सूचनाओं का सत्यापन शुरू कर दिया है।
जिले के 386 विद्यालयों को पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। विभागीय सख्ती के बाद सभी विद्यालयों ने पोर्टल पर आवश्यक सूचनाएं दर्ज कर दीं। अब तहसील स्तर पर गठित समितियाें ने प्रत्येक विद्यालय का निरीक्षण शुरू कर दिया। टीम यह जांचेगी कि विद्यालय की ओर से पोर्टल पर भवन, कक्ष, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, बिजली, सीसी कैमरे, चहारदीवारी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में दर्ज की गई जानकारी की वास्तविक स्थिति क्या है।
निरीक्षण रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में तीन अगस्त तक भेजना है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि पोर्टल पर सभी स्कूलों ने डाटा अपलोड कर दिया है। सत्यापन की प्रक्रिया भी की जा रही है।