फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   School submerged due to flood, studies of one and a half thousand students stalled

Shahjahanpur News: बाढ़ से स्कूल जलमग्न, डेढ़ हजार छात्रों की पढ़ाई ठप

Sat, 19 Aug 2023 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
School submerged due to flood, studies of one and a half thousand students stalled
बाढ़ से जलमग्न हुआ मिर्जापुर के गांव बलदेवपुर का प्राथमिक स्कूल ।बाढ़ पीड़ित
मिर्जापुर। गंगा की बाढ़ से घिरे आजाद नगर गांव के ग्रामीणों को नाव से निकालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से उन्हें सुरक्षित आश्रय स्थल पर पहुंचाया जा रहा है। बाढ़ क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक प्राथमिक स्कूल जलमग्न हो जाने से लगभग डेढ़ हजार छात्रों की पढ़ाई ठप है।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि ढाई न्याय पंचायत के एक दर्जन से अधिक स्कूलों में बाढ़ का पानी भरा होने सेे स्कूल बंद हो गए हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्कूल पंखिया नगला, प्राथमिक स्कूल पैलानी उत्तर प्रथम व द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय अभिचारपुर, कंपोजिट विद्यालय भरतपुर, प्राथमिक स्कूल कटैला नगला, प्राथमिक धींयरपुरा, प्राथमिक गुटेटी उत्तर, बल्देवपुर, दरियायगंज, बख्तावरगंज, कंपोजिट विद्यालय रामदयाल नगला आदि स्कूलों में बाढ़ का पानी भर जाने से लगभग 1500 छात्रों की पढ़ाई ठप है।
विज्ञापन

ग्राम मस्जिद नगला के बाढ़ पीड़ितों के लिए गांव से निकलकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से भी आश्रय स्थल पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। 20-25 परिवार अपनी गृहस्थी और पशु लेकर इमादपुर के समीप रोड पर आश्रय लिए हुए हैं। यहां उनके लिए लंच पैकेट पहुंचना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरे की वजह से स्टेट हाईवे पर लगाई लाल झंडी
ढाईगांव से ढाईघाट के बीच जलालाबाद-ढाईघाट, शमशाबाद, सौरिख, बिधूना स्टेट हाईवे पर कई जगह पानी आ जाने से धीयरपुरा की डिप पर दो से तीन फुट तेज पानी के बहाव में आवागमन बंद हो गया है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त हाईवे पर लाल झंडी लगाकर पत्थर लगा दिए गए हैं। बाढ़ राहत शिविर में आश्रय लिए बाढ़ पीड़ितों को समाजसेवी रिजवान अहमद ने लंच पैकेट वितरित किए।

स्वास्थ्य शिविर लगाया गया
शुक्रवार को एसडीएम महेश कुमार कैथल ने बाढ़ राहत शिविर में लगाए गए हेल्थ चेकअप कैंप में रोगियों को दवाओं का खुद वितरण करवाया। सीएचसी जरीयनपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदेश रस्तोगी ने बताया कि ढाईगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी मेडिकल कैंप लगाकर डॉ. अलीम को नियुक्त किया है। डॉ. अलीम ने बताया कि शुक्रवार को 84 रोगियों को दवा दी गई। इनमें जुकाम, खांसी और बुखार के रोगी अधिक थे।




गंगा में तीन लाख क्यूसेक से अधिक छोड़ा गया पानी
शाहजहांपुर। गंगा में शुक्रवार को तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। बृहस्पतिवार को भी करीब तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की शारदा नहर खंड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार नरौरा बैराज से शुक्रवार को 3,17,158 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जबकि रामगंगा में विभिन्न बैराजों से 20,348 पानी छोड़ा गया है। संवाद


आजाद नगर से 354 लोग विस्थापित किए गए हैं। 55 को गोपालपुर ढाई में आश्रय स्थल पर पहुंचाया गया है। 290 को अन्य स्थानों पर विस्थापित किया गया है। 55 पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 350 लोगों को लंच पैकेट बांटे गए हैं।

- डॉ. सुरेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व, बाढ़ प्रभारी अधिकारी

बाढ़ से जलमग्न हुआ मिर्जापुर के गांव बलदेवपुर का प्राथमिक स्कूल ।बाढ़ पीड़ित

बाढ़ से जलमग्न हुआ मिर्जापुर के गांव बलदेवपुर का प्राथमिक स्कूल ।बाढ़ पीड़ित

बाढ़ से जलमग्न हुआ मिर्जापुर के गांव बलदेवपुर का प्राथमिक स्कूल ।बाढ़ पीड़ित

बाढ़ से जलमग्न हुआ मिर्जापुर के गांव बलदेवपुर का प्राथमिक स्कूल ।बाढ़ पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed