शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शिक्षक भवन में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा ने कहा कि विद्यालयों का निरीक्षण भय और उत्पीड़न की मानसिकता से नहीं, बल्कि सुधार, मार्गदर्शन और सहयोग की भावना से किया जाना चाहिए। निरीक्षणकर्ताओं का उद्देश्य केवल कमियां निकालकर शिक्षकों को प्रताड़ित करना नहीं होना चाहिए।
जिला मंत्री देवेश वाजपेयी ने बरसात, कांवड़यात्रा और अन्य व्यावहारिक परिस्थितियों को देखते हुए निरीक्षण में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में शीघ्र समारोह आयोजित करने का निर्णय किया गया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी, डॉ. विनय गुप्ता, प्रदीप सिंह, नवेन्दु मिश्रा, अश्विनी अवस्थी, आनंद बाजपेई, आनंद गंगवार, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।