फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Schedule of power cuts changed, supply will be disrupted for six hours in villages

Shahjahanpur News: बिजली कटौती का शेड्यूल बदला, गांवों में छह घंटे आपूर्ति रहेगी बाधित

Fri, 02 May 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 02 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Schedule of power cuts changed, supply will be disrupted for six hours in villages
शाहजहांपुर। तहसील, नगर पंचायत और ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। ग्रामीण इलाकों में छह घंटे तक बिजली काटी जाएगी।
विज्ञापन

मध्यांचल से जारी रोस्टर में ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 6:25 से 9:25 बजे और दोपहर 12 से तीन बजे तक बिजली कटौती की बात कही गई है। तहसील मुख्यालय में प्रतिदिन 7:40 से 8:40 बजे तक बिजली काटी जाएगी। दोपहर में तीन बजे से साढ़े चार बजे तक बिजली कटौती रहेगी। नगर पंचायत स्तर पर सुबह पांच से छह, दोपहर में दो से साढ़े तीन बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसके अतिरिक्त लोकल फॉल्ट से अलग से जूझना पड़ेगा। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि मध्यांचल से आए निर्देशों के बारे में संबंधित को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

---------------
आज तिलहर, अटसलिया व बादशाहनगर में गुल रहेगी बिजली
शाहजहांपुर। तिलहर टाउन में फर्स्ट प्वाइंटर फीडर की 11 केवी लाइन पर तार बदलने का कार्य कराया जागा। इसके चलते शुक्रवार को सुबह नौ से शाम छह बजे तक बिजली बाधित रहेगी। एसडीओ ने बताया कि आठ मई तक कार्य जारी रहेगा। इसके चलते तय अवधि में शटडाउन लिया जाएगा। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक 33 केवी लाइन अटसलिया पर मरम्मत कार्य होगा। जेई संजीव शर्मा ने बताया कि कार्य के चलते अटसलिया और बादशाहनगर उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed