{"_id":"8cfda0ef21e145399a262d046a89272d","slug":"scavengers-government-required-adjustment-promotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों ने सरकार से मांगा समायोजन, पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों ने सरकार से मांगा समायोजन, पदोन्नति
शाहजहांपुर
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत सफाई कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन और राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई का संयुक्त वार्षिक सम्मेलन रविवार को गांधी भवन सभागार में हुआ। इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने ग्राम पंचायतों में नियुक्त सफाई कर्मचारियों के समायोजन और उन्हें पदोन्नति देने की मांग प्रमुखता से उठाई।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सफाई कर्मी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राजस्व गावों में नियुक्त सफाई कर्मचारी तमाम विपरीत परिस्थितियों में काम करने को मजबूर हैं। उन्हें मामूली बातों पर ग्राम प्रधानों से लेकर अफसरों तक के कोप का सामना करना पड़ता है। गांवों में नियुक्त महिला कर्मचारियों को बिना किसी सुरक्षा के ड्यूटी निभानी पड़ती है। इन हालातों के बावजूद सफाई कर्मचारियों को न तो समायोजित किया जा रहा और न ही उन्हें प्रमोशन के अवसर दिए जा रहे हैं।
प्रदेश महामंत्री अशोक वाल्मीकि ने कहा कि इस संबंध में प्रांतीय नेतृत्व की शासन स्तर पर वार्ता चल रही है। सरकार को आगाह किया जा चुका है कि सफाई कर्मचारियों के उनके समायोजन और प्रमोशन का रास्ता जल्द नहीं खोले जाने पर वह आंदोलन की राह पकड़ लेंगे। प्रदेश कोषाध्यक्ष बनवारी लाल ने कहा कि सफाई कर्मियों को स्थायी करने के बावजूद उन्हें प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने से सरकार की कर्मचारी विरोधी मानसिकता उजागर हो रही है।
विज्ञापन
इससे पूर्व, राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश् अध्यक्ष अजय सिंह ने जायज अधिकार हासिल करने केलिए सभी कर्मचारियों से संघर्ष को तैयार रहने का अनुरोध किया। महासंघ की चतुर्थ श्रेणी इकाई के महामंत्री बजरंग बली यादव ने कहा कि सामूहिक संघर्ष से ही सरकार को जगाया जा सकेगा। बाद में डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद को ज्ञापन देकर सफाई कर्मियों को स्थायी प्रमाण पत्र देने, महिला सफाई कर्मी को सुरक्षा की दृष्टि से परिवार के एक व्यक्ति को ड्यूटी स्थल पर साथ रखने की अनुमति देने, सफाई कर्मी पति-पत्नी को एक ही ग्राम पंचायत में तैनाती देने आदि मांगें रखीं।
एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौधरी के संचालन में हुए सम्मेलन में फाजिल हुसैन, नरवीर सिंह वर्मा, वेदराम कनौजिया, चिरौंजी लाल, पिंटू यादव, राजीव आर्य, संतोष वाल्मीकि आदि ने विचार रखे। अंत में जिलाध्यक्ष उमेश कुमार ने सभी का आभार जताया।