फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Scattered amid spat The votes are in Tilhar Prdani

छुटपुट नोंकझोंक के बीच तिलहर में पड़े प्रधानी के वोट

Sun, 06 Dec 2015 12:05 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Scattered amid spat The votes are in Tilhar Prdani
क्षेत्र मेें ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए शनिवार को तीसरे चरण के मतदान के दौरान लोगों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। मतदान शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लग गई। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान कुल मिलाकर शांति पूर्वक संपन्न हो गया। सुबह लगभग दस बजे गुरगवां प्राथमिक विद्यालय में फर्जी आईडी के माध्यम से वोट डालने को लेकर हंगामा हो गया। जहां कुछ एजेंटों का आरोप था कि मतदान केंद्र पर अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी मतदान कराया जा रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना था कि आईडी देखने के बाद ही वोट डलवाया जा रहा है। आईडी असली है या फर्जी इसका चैलेंज करने पर ही कोई कार्रवाई हो सकती है। मामले की सूचना जोनल मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी को मिलने पर उन्होंने दल बल के साथ वहां जाकर स्थिति को संभाला तथा मतदान केंद्र पर महिला आरक्षियों को तैनात कर फर्जी मतदान किसी भी हालत में न होने देने के अधीनस्थों को निर्देश दिये।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर डीएम शुभ्रा सक्सेना व एसपी बबलू कुमार ने भी मतदान केंद्र पर जाकर जानकारी ली तथा अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने ग्राम डभौरा का भी मुआयना किया।
विज्ञापन


रेड कार्ड वालों को पुलिस ने लिया हिरासत में
गांव रानी खिरिया में पुलिस को शिकायत मिली कि प्रधान पद के दो प्रत्याशी जिन्हें पुलिस द्वारा रेड कार्ड नोटिस दिया गया है मतदान केंद्र पर एजेंट बनकर वोटिंग को प्रभावित कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने प्रत्याशी बबलू व नरेंद्र को हिरासत में ले लिया। मतदान खत्म होने तक यह लेाग पुलिस हिरासत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढकिया रघा में पुलिस कर्मी की अभद्रता पर मतदाता भड़के
गांव ढकिया रघा में लगभग तीन बजे एक एसआई द्वारा हाईस्कूल का प्रमाण पत्र लेकर वोट डालने गई युवती को धक्का दे देने पर वहां मौजूद एजेंटों व मतदाताओं ने हंगामा काटाना शुरू कर दिया और अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एजेंटों का कहना था कि किसी भी एजेंट को उक्त युवती के मतदान पर ऐतराज नहीं था। पुलिस ने बेवजह युवती के साथ अभद्रता कर माहौल बिगाड़ा है। सूचना मिलने पर पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट ओएन वर्मा ने वहां पहुंचकर लोगों को शांत किया और मामला रफा दफा किया।

अमनपुर गौटियां में पुलिस ने फटकारी लाठियां
नगर से सटे गांव अमनपुर गौंटिया में लगभग चार बजे फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में तनातनी हो गई। इससे माहौल गरमा गया। सूचना मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व कोतवाल अरुण कुमार सिंह वहां जा पहुंचे। पुलिस ने अनावश्यक भीड़ लगाए लोगों को लाठियां फटकार कर दूर तक खदेड़ दिया। लोगों का आरोप था कि फर्जी मतदान का विरोध करने पर कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक विवाद पैदा किया जा रहा है। उधर, प्रधान पद के प्रत्याशियों का आरोप था कि तीन बूथ होने के बावजूद मतदान कर्मियों द्वारा मात्र चार पोलिंग एजेंट बनाये गये। जबकि दर्जन भर एजेंट अधिकारियों की मिली भगत के कारण एजेंट नहीं बन सके और पुलिस के दम पर एजेंटों को तथा प्रत्याशियों को डंडा फटकार कर अभद्रता करते हुये भगा दिया गया। इससे फर्जी मतदान में कोई व्यवधान न पड़ सके। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने वहां पहुंचकर लोगों के इस संबंध में ब्यान भी लिये तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव बिलहरी में लोगों की आपत्ति के बाद पूर्व प्रधान पति तथा एक अन्य एजेंट को सेक्टर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया। इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, ओएन वर्मा, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट, कोतवाल अरूण कुमार सिंह क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

खुदागंज में शांतिपूर्ण हुआ मतदान
खुदागंज। क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। डीएम, एसपी ने जमा हो रही मतपेटिकाओं का निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को भी देखा।
डीएम शुभ्रा सक्सेना, एसपी बबलू कुमार, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एपी श्रीवास्तव एवं अन्य जोनल मजिस्ट्रेट दिन भर क्षेत्र के ग्रामीण सड़कों पर हूटर बजाती गाडिय़ों के साथ भागते रहे। जो पंचायत चुनाव के लिए अतिसंवेदनशील कहा जाता है वहां आज चुनाव पूरी तरह शांत रूप से सम्पन्न हो गया। कुल मिलाकर क्षेत्र में मतदान 70 प्रतिशत रहा।

सबसे अधिक वोट ग्राम पंचायत रायपुर में बरसे
मीरानपुर कटरा। ग्राम पंचायत रायपुर के मतदाताओं ने रिकार्ड तोड़ वोट डाले ।खासकर युवाओं एवं महिलाओं  में गजब का उत्साह देखने को मिला ।
गांव के सरकारी स्कूल में बनाए गए दोनों बूथों पर सुबह से ही वोटरों की लाइन लगना शुरू हो गई ।मतदान का समय समाप्त होने तक मतदाताओं ने रिकार्ड तोड़ करीब 89 प्रतिशत मतदान किया ।वहीं ग्राम पंचायत कसरक में करीब 71 प्रतिशत मतदान हुआ ।इसी तरह ग्राम पंचायत जल्लापुर में करीब 69 प्रतिशत हुआ ।

फर्जी मतदान के मुद्दे पर हुई झड़प
मीरानपुर कटरा। ग्राम पंचायत फीलनगर के बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर एजेंटों में तीखी झड़प हो गई ।
इस बूथ पर सुबह से ही एजेंटों में भारी गहमागहमी रही। एक एक वोट को लेकर उनमें तकरार के आसार सुबह से ही शुरू हो गए । दोपहर बाद एक प्रधान पद के प्रत्याशी और एक एजेंट के बीच काफी नोंकझोंक हो गई । बाद में पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष शांत हो गए। फिलहाल यहां का  चुनाव बड़ा  ही दिलचस्प बताया जा रहा है ।



फर्जी वोटिंग को पहुंचे दो हिरासत में
जैतीपुर। फर्जी मतदान करने पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया ।
ग्राम पंचायत जैतीपुर के बूथ संख्या एक पर दो युवक एक प्रधान पद के प्रत्याशी के पक्ष में फर्जी वोट डालने पहंच गए । वहां मौजूद अन्य एजेंटों ने आपत्ति कर दी । जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों कों हिरासत में ले लिया ।बाद में पोलिंग समाप्त होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed