{"_id":"6a1089dc0d118c229001fda5","slug":"saurabh-enterprises-team-reached-the-semi-finals-after-defeating-ma-public-school-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-174008-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एमए पब्लिक स्कूल को हराकर सौरभ इंटरप्राइजेज की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एमए पब्लिक स्कूल को हराकर सौरभ इंटरप्राइजेज की टीम सेमीफाइनल में
विज्ञापन
सिंधौली में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान गेंदबाजी करता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। सिंधौली में बिलंदपुर क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मैच में सौरभ इंटरप्राइजेज ने एमए पब्लिक स्कूल की टीम को हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सौरभ इंटरप्राइजेज की टीम ने 16 ओवर में 133 रन बनाए। टीम के लिए अवनीश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए। एमए पब्लिक स्कूल के गेंदबाजों ने सधी गेंदबाजी की। इंजमाम ने दो, रेहान व राकिब ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमए स्कूल की टीम ने अच्छी शुरुआत की, परंतु मध्यक्रम में विकेट गिरते गए। सुबोध ने 33 रन बनाए।
टीम 111 रन पर आउट हो गई। विपक्षी टीम के गेंदबाज राहुल रस्तोगी ने चार ओवर में पांच रन देकर चार विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
टूर्नामेंट के आयोजक राजपाल सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मौके पर अब्दुल रहमान खान, शिवम वर्मा, सर्वेश सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अकबरी किंग ने अकबरी लायन पर 51 रनों से दर्ज की जीत
खुदागंज। अकबरी गांव के मैदान पर आयोजित अकबरी प्रीमियर लीग के तहत शुक्रवार को अकबरी किंग और अकबरी लायन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इस मैच में अकबरी किंग ने अकबरी लायन पर 51 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अकबरी किंग ने निर्धारित 12 ओवर में 106 रन बनाए। इसमें मुनाफ ने 39 रनों की शानदार पारी खेलते हुए दूसरी पारी में तीन विकेट भी लिए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी अकबरी लायन की टीम काफी संघर्ष करती नजर आई, लेकिन टीम निर्धारित ओवर में मात्र 55 रन बना सकी और उसके सभी खिलाड़़ी आउट हो गए। अंत में विजेता टीम के मुनाफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद