{"_id":"69b1c5409b369753e70054e9","slug":"satyendras-lethal-bowling-gave-the-warriors-victory-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-167728-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सत्येंद्र की घातक गेंदबाजी ने वॉरियर्स को दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सत्येंद्र की घातक गेंदबाजी ने वॉरियर्स को दिलाई जीत
विज्ञापन
जीएफ कॉलेज के मैदान पर गेंदबाजी करता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में शहीद ठाकुर रोशन सिंह मेमोरियल क्रांतिकारी क्रिकेट ट्रॉफी में शाहजहांपुर वॉरियर्स की टीम ने एके इलेवन को हरा दिया। विजेता टीम के सत्येंद्र ने छह विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाई।
जीएफ कॉलेज के मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए एके इलेवन की टीम ने सभी विकेट खोकर 18 ओवर में 128 रन बनाए। मोहम्मद नईम ने चार चौकों की सहायता से 41 रन बनाए। दीपांशु ने 28 व शिवम बतरा ने 19 रन का योगदान दिया। वॉरियर्स के गेंदबाज सत्येंद्र मिश्रा ने सधी गेंदबाजी करते हुए छह विकेट हासिल किए। सार्थक को दो विकेट मिले।
लक्ष्य का पीछा करते हुए शाहजहांपुर वॉरियर्स की टीम ने एक विकेट से मैच को जीत लिया। इसमें सत्येंद्र मिश्रा ने 28, चंदू ने 11,सार्थक शर्मा ने 28 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
मैच के आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि वॉरियर्स की टीम ने मैच जीत लिया, लेकिन फाइनल में जगह नहीं बना पाई है। रन रेट के आधार पर एके इलेवन की टीम को फाइनल का टिकट मिला है। मैच के अंपायर आशीष व निशांत थे। स्कोरर मयूर खन्ना थे। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि फाइनल मैच के लिए तिथि जल्द तय की जाएगी।