फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Satyapal made a video and said that the police beat him severely in the police station.

Shahjahanpur News: वीडियो बनाकर सत्यपाल बोला-थाने में पुलिस ने जमकर पीटा

Sun, 15 Feb 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Satyapal made a video and said that the police beat him severely in the police station.
खुटार। गांव सिल्हुआ के सत्यपाल ने खुटार पुलिस पर पीटने और रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर आत्महत्या की चेतावनी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। सत्यपाल पर दरोगा की निजी कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगा था।
विज्ञापन

गांव सिल्हुआ में 12 फरवरी की रात सत्यपाल और जंडैल के बीच दीवार गिराने को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर एक दरोगा कार से सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इस पर एक पक्ष के लोगों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई करते हुए पथराव कर दिया गया।
विज्ञापन

दरोगा की निजी कार का शीशा भी तोड़ दिया। हालांकि पुलिस ने इस घटना से इन्कार किया था। पुलिस ने जंडैल सिंह के पक्ष की पंछी देवी की ओर से छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सत्यपाल का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत के बाद घर आए सत्यपाल ने आरोप लगाया कि एक दरोगा और सिपाही उसे पकड़कर ले गए थे और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। उसके मना करने पर 12 फरवरी की रात थाने में जमकर पिटाई की गई, जिससे वह बेहोश हो गया। रात एक बजे पुलिसकर्मी फिर उसके घर पहुंचे और पत्नी, पुत्री से मारपीट कर तोड़फोड़ भी की।

सत्यपाल ने बताया कि पुलिस की पिटाई से उसके पैर, हाथ और सिर में काफी चोटे आई हैं। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर होगा।
--
अगर सत्यपाल कोई आरोप लगा रहा है तो आकर प्रार्थनापत्र दे। मामले की जांच कराई जाएगी और आरोप सत्य पाए गए तो कार्रवाई होगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed