{"_id":"632d61b0eeba9c220938d08b","slug":"satyagraha-express-running-late-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: सत्याग्रह एक्सप्रेस का इंजन फेल, पांच घंटे देरी से पहुंची ट्रेन, यात्रियों में अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: सत्याग्रह एक्सप्रेस का इंजन फेल, पांच घंटे देरी से पहुंची ट्रेन, यात्रियों में अफरा-तफरी
Fri, 23 Sep 2022 03:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 23 Sep 2022 03:01 PM IST
सार
शाहजहांपुर में ट्रेन के देरी से पहुंचने पर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन का समय रात 11.39 बजे का है लेकिन ट्रेन सुबह 5.11 बजे पहुंची जिससे यात्रियों में बेचैनी दखन को मिली।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में सत्याग्रह एक्सप्रेस (15274) बृहस्पतिवार को साढ़े पांच घंटे की देरी से आई। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि बरेली से पहले परसाखेड़ा के पास ट्रेन के आगे आए इंजन से जानवर टकरा गए।
विज्ञापन
इसकी वजह से इंजन का प्रेशर पाइप फट गया था और ट्रेन खड़ी हो गई। लगभग ढाई घंटे बाद दूसरा इंजन मौके पर पहुंचा और ट्रेन में लगाया गया। इसके बाद ट्रेन आगे रवाना हुई। ट्रेन के शाहजहांपुर आने का समय रात 11:39 बजे है, जबकि वह सुबह 5:11 बजे आ सकी और रोजा 5:26 बजे पहुंची।
विज्ञापन
रोजा के स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि परसाखेड़ा के पास पशु टकराने की वजह से पावर फेल हो गया था। इसकी वजह से ट्रेन विलंब हो गई थी।