फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Saturday was the fourth day of Chaitra Navratri, worship of Maa Kushmanda

Shahjahanpur News: या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता...

Sun, 26 Mar 2023 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 26 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Saturday was the fourth day of Chaitra Navratri, worship of Maa Kushmanda
शाहजहांपुर के संकट मोचन मंदिर में नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना करती महिलाएं ।
शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र के चौथे दिवस माता के कूष्मांडा स्वरूप की आराधना की गई। घरों व मंदिरों में दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ हुए। देवी मंदिर में दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे। पूरे दिन भजन कीर्तन का दौर चला। मां कूष्मांडा को रोग और शोक दूर करने वाली माना जाता है। माता का वास सूर्यमंडल के भीतर लोक में है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह जल्दी उठकर श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और माता का दर्शन किया। शहर के फूलमती मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, दुर्गा माता, काली माता मंदिर समेत सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना हुई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भी श्रद्धालु देवी मां के दर्शन को पहुंचे।
विज्ञापन

सेहरामऊ स्थित जलिपा देवी मंदिर, जलालाबाद के तिकोला देवी मंदिर में तांता लगा रहा। आचार्य सत्यम दीक्षित ने बताया कि देवी मां के चौथे स्वरूप का आहवान या देवी सर्वभूतेषू मां कूष्मांडा रूपेण संस्थिता श्लोक के साथ करते हैं। यह रोग और शोक नाशिनी हैं। रविवार को देवी के पांचवें स्वरूप स्कंधमाता की आराधना की जाएगी।

शाहजहांपुर के संकट मोचन मंदिर में नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना करती महिलाएं ।

शाहजहांपुर के संकट मोचन मंदिर में नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना करती महिलाएं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed