फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sati Moh and Shiv Vivah staged in city's Ramlila

Shahjahanpur News: नगर की रामलीला में सती मोह व शिव विवाह का हुआ मंचन

Sat, 14 Oct 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sati Moh and Shiv Vivah staged in city's Ramlila
जलालाबाद में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल भगवान शिव की झांकी। संवाद
शाहजहांपुर। जीआईसी खेल मैदान पर शुक्रवार को रामलीला मंचन की शुरुआत हो गई। नवचेतना कला परिषद के कलाकारों ने सती मोह तथा शिव विवाह का मंचन किया।
विज्ञापन


इसके अलावा पार्वती जन्म, पार्वती तप और शिव-पार्वती विवाह आदि लीलाओं का मंचन हुआ। मंचन से पहले देवस्वरूपों की आरती हुई। मेला स्थल पर रामलीला का मंचन देखने के लिए महिलाओं और पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इस मौके पर नव चेतना कला परिषद के संस्थापक कृष्ण मोहन शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, सचिव नरेंद्र गुरू, मेला प्रबंधक नीरज वाजपेयी, विनोद अग्रवाल, अनुज गुप्ता, धीरू खन्ना आदि मौजूद रहे।

-
जलालाबाद में निकाली गई भगवान शिव की बरात
जलालाबाद। श्री परशुराम रामलीला मेला समिति के तत्वावधान में भगवान शिव की बरात निकाली गई। बरात की शुरुआत परशुराम मंदिर से हुई जो नगर में विभिन्न जगहों से होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। यहां से प्राचीन शिव मंदिर रवाना हुई जहां भगवान शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। भगवान के स्वरूपों का भोग लगाकर उनकी आरती उतारी गई। इस दौरान तहसीलदार पैगाम हैदर, कोतवाल प्रवीण सोलंकी के अलावा मेला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ
शाहजहांपुर। कांट के गांव चौहनापुर में रामलीला का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हुआ। पं. गौतम ने वैदिक मंत्रोच्चार से गणेश-अम्बिका पूजन कर हवन भी कराया। मुख्य अतिथि रघुनंदन प्रसाद मिश्र ने ध्वजारोहण किया। पूजन में विद्या प्रकाश पांडे, सोमपाल सिंह, रामकिशोर त्रिपाठी, विकास मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी, श्याम मिश्र, अंशू तिवारी, जय कुमार, राम कुमार सिंह, रमाकांत, शरद, सुमित आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल भगवान शिव की झांकी। संवाद

जलालाबाद में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल भगवान शिव की झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed