फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sarita Singh great granddaughter of Amar Nayak Thakur Roshan Singh has changed gender in Shahjahanpur

लड़की से लड़का बनने की अनोखी कहानी: जेंडर बदल सरिता बनी शरद सिंह, तीन साल का लगा वक्त; अब है एक ख्वाहिश

Tue, 27 Jun 2023 10:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 27 Jun 2023 10:02 PM IST
सार

कानूनी तौर पर उनका जेंडर बदलने पर मंगलवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने लिंग परिवर्तन प्रमाण पत्र और पहचान पत्र भेंट किया। शरद सिंह ने बताया कि जेंडर बदलाव के बाद अब वह सविता सिंह से शादी जल्द ही शादी करेंगे।

विज्ञापन
Sarita Singh great granddaughter of Amar Nayak Thakur Roshan Singh has changed gender in Shahjahanpur
जेंडर बदल सरिता बनी शरद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानूनी तौर पर उनका जेंडर बदलने पर मंगलवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने लिंग परिवर्तन प्रमाण पत्र और पहचान पत्र भेंट किया। शरद सिंह ने बताया कि जेंडर बदलाव के बाद अब वह सविता सिंह से शादी जल्द ही शादी करेंगे।

विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने दिया लिंग परिवर्तन प्रमाण पत्र
शाहजहांपुर के काकोरी कांड के अमर नायक ठाकुर रोशन सिंह की प्रपौत्री सरिता सिंह ने जेंडर बदल लिया है। उनकी नई पहचान शरद सिंह के रूप में होगी। कानूनी तौर पर उनका जेंडर बदलने पर मंगलवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने लिंग परिवर्तन प्रमाण पत्र और पहचान पत्र भेंट किया। जिले में लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष बनने का यह दूसरा मामला है। शरद सिंह ने बताया कि जेंडर बदलाव के बाद अब वह सविता सिंह से शादी जल्द ही शादी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की होने के बाद भी लड़का बनकर रहते थे शरद सिंह
मूलता खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव नवादा गांव निवासी शरद सिंह भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सतवां खुर्द में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वह निगोही रोड पर स्थित साहित्यपुरम कॉलोनी में रहते हैं। लड़की होने के बाद भी लड़कों जैसा बनकर रहने वाली सरिता सिंह ने 2020 में जेंडर को बदलने के लिए प्रयास शुरू किए थे। उन्होंने लखनऊ में हॉर्मोंस थैरेपी कराई। हार्मोंस थैरेपी के बाद उनके चेहरे पर दाढ़ी उग आई थी। आवाज भी भारी हो गई थी। करीब एक माह पहले उन्होंने मध्यप्रदेश के इंदौर में सर्जरी कराकर जेंडर बदल लिया था। 

विज्ञापन

जेंडर बदलवाने में लगे तीन साल
मंगलवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने सरिता सिंह से शरद सिंह बनने पर उन्हें लिंग परिवर्तन प्रमाण पत्र व पहचान पत्र दिया। शरद सिंह बताते हैं कि जेंडर बदलने में उन्हें तीन साल का समय लगा। तमाम तरीके की दुश्वारियां आने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कामयाबी हासिल की। शरद सिंह ने बताया कि वह जल्द ही पीलीभीत की रहने वाली सविता सिंह चौहान से विवाह बंधन में बंधेंगे। 

12 साल की उम्र से थी जेंडर बदलने की चाहत
शरद सिंह के अनुसार, मनुष्य के अंदर शुरुआत से ही अपने व्यक्तित्व को लेकर अहसास होने लगता है। 12 साल की उम्र से महसूस होने लगा था कि उनका अपोजिट जेंडर है। इसलिए उन्होंने लड़की से लड़का बनने की ठान ली थी।

सिविल सर्विसेस की तैयारी करेंगे
जेंडर बदलने वाले शरद सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। प्रशासन से प्रमाण पत्र मिलने के बाद वह विभाग में अपना जेंडर बदलवाने के लिए पत्राचार करेंगे। उन्होंने बताया कि वह सिविल सर्विस की तैयारी भी करेंगे। 

खुदागंज के विभू भी कर चुके लिंग परिवर्तन
लिंग परिवर्तन कराकर लड़की से लड़का बनने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले खुदागंज के ही विभू भी अपना लिंग परिवर्तन करा चुके हैं। उन्हें प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो गया। बताते हैं कि विभू दिल्ली में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed