{"_id":"6a457f3020cda62a360d45e3","slug":"saplings-planted-on-the-sp-chiefs-birthday-fruits-and-sweets-distributed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-177726-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सपा प्रमुख के जन्मदिन पर लगाए पौधे...फल और मिष्ठान बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सपा प्रमुख के जन्मदिन पर लगाए पौधे...फल और मिष्ठान बांटा
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यालय के बाहर पौधा रोपते जिलाध्यक्ष तनवीर खां व अन
शाहजहांपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस बीच पौधरोपण कर राहगीरों को फल और मिष्ठान बांटा गया।
सपा कार्यालय पर सुबह करीब दस बजे पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। उसके बाद पार्टी कार्यालय के सामने जमीन पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए व पार्टी की सरकार बनाकर उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व एमएलसी अमित यादव, रणंजय सिंह यादव, सैयद रिजवान अहमद, रामसूरत यादव, विजय सिंह, विकास चंद्रा, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पूर्व विधायक ने बांटे फल-बिस्कुट
निगोही। पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बुधवार को पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने लिपुलेख-भिंड हाईवे के हमजापुर चौराहा पर राहगीरों को फल और बिस्कुट बांटे। इस मौके पर सपा के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह, मो रफी, मुमताज मियां, संजू मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद