फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sant Ravidas Jayanti grand procession came out

संत रविदास जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Sat, 11 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 11 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas Jayanti grand procession came out
संत र‌व‌िदास
माघ पूर्णिमा पर संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समापन पर हुई सभा में वक्ताओं ने संत के जीवन और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस बीच बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। बाद में इन बच्चों और मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ सरायकाइयां रामबाग से परंपरागत ढंग से किया गया। दिनेश कुमार, श्याम बिहारी, भगावंतराम, राम प्रकाश, सीपी दिनकर, रामपाल चौधरी, राकेश कुमार, राजेंद्र वर्मा, शिव शंकर लाल आदि ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। आकर्षक झांकियों और बैंडबाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। फूलों से सुसज्जित वाहन पर संत रविदास की झांकी थी। इसके अलावा संत कबीर, एकलव्य, गौतम बुद्ध, डॉ. अंबेडकर, गुरु नानक, मीराबाई, संत गाडगे, झलकारी बाई, भारत माता, कांशीराम आदि महापुरुषों के साथ देव स्वरूपों की आकर्षक झांकियां शामिल की गईं। महिलाएं-पुरुष भजन-कीर्तन करते चल रहे थे। शोभायात्रा केरूगंज, चौक, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार, कचहरी गुरुद्वारा होते हुए खिरनीबाग चौराहा स्थित जीआईसी मैदान में सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सभा में वक्ताओं ने संत रविदास की शिक्षाओं और आदर्शों पर प्रकाश डाला, वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। बहादुरगंज रविदास मंदिर और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। आयोजन में डॉ. हरिश्चंद्र, मुकेश कुमार, रामचरन लाल, माया प्रकाश, डॉ. अर्चना, अमर चंद्र जौहर, अरविंद कुमार, सरदारी लाल, सियाराम दिनकर, राजीव, अभिषेक कुमार, जगदीश चंद्र, सुखपाल सिंह, डॉ. राधेश्याम भारती, पूरनलाल, मदन लाल सागर, देवी प्रसाद, मुंशीलाल गौतम, उदयवीर, नत्थू लाल, अवनीश कुमार, रुचि सागर, अरुण कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed