{"_id":"61901301b90df819f86a6514","slug":"sankeertan-shahjahanpur-news-bly466041632","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकीर्तन यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकीर्तन यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल
विज्ञापन
जलालाबाद में निकली संकीर्तंन यात्रा में शामिल भक्तजन। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जलालाबाद में अक्षय नवमी के अवसर पर हर साल की तरह संकीर्तन यात्रा निकालकर परशुराम की पावन नगरी की परिक्रमा की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। हर साल भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया तथा अक्षय नवमी की तिथियों पर राधा संकीर्तन मंडल की ओर से संकीर्तन यात्रा निकाली जाती है।
मान्यता है कि इन तिथियों पर किए गए किसी भी अच्छे कार्य के फल का कभी क्षय नहीं होता। इस यात्रा में सभी भक्त नंगे पांव शामिल होते हैं और ढोलक, हारमोनियम तथा मंजीरे के साथ भजन गाते हुए चलते है। शनिवार सुबह तड़के पांच बजे परशुराम मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा बारहपत्थर चौराहे के पास नरसिंह मंदिर, याकूबपुर पड़ाव के श्री नारायण मंदिर, गांव गुनारा के देवी मंदिर व गांव ढकियाइन स्थित मां रेणुका मंदिर होती हुई शाम को पुन: परशुराम मंदिर पहुंची।
जहां यात्रा का समापन हो गया। सात-आठ किलोमीटर की दूरी वाली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। यात्रा में गोपाल द्विवेदी, प्रेमपाल गुर्जर, सागर गुप्ता, ज्योति मैथिल, अनमोल गुप्ता, अर्पित गुप्ता, उमेश मिश्रा,गोपाल जी, राधिका, मोहिनी आदि भक्त शामिल रहे।