फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sanitation worker's body found entangled in wire fence of a field in Jaitipur.

Shahjahanpur News: जैतीपुर में खेत की तार की बाड़ में फंसा मिला सफाईकर्मी का शव

Wed, 01 Jul 2026 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker's body found entangled in wire fence of a field in Jaitipur.
घटना स्थल पर जांच करती जैतीपुर पुलिस। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : samvad
जैतीपुर। क्षेत्र के खंडसार गांव निवासी 30 वर्षीय गुड्डू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह उनका शव सुरजूआपुर गांव के पास चकरोड किनारे एक खेत की तार की बाड़ में फंसा मिला।
विज्ञापन

गुड्डू परिवार से अलग रहते थे। वह गटर की सफाई का कार्य कर अपना जीवनयापन करते थे। मंगलवार की सुबह बारिश होने के बाद जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर गए तो देखा कि अमईपुर सड़ा से आगे सुरजूआपुर गांव के पास चकरोड किनारे खेत की तार की बाड़ में एक युवक फंसा है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के पहचान करने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गुड्डू के भाई उसके शव को देख बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि उनके माता-पिता का निधन हो चुका है। चार भाई और दो बहने हैं। बड़े भाई की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक अधिक शराब पीता था। उसे मिर्गी का दौरा भी पड़ता था। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed