फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Samples of milk, gram flour, and vegetable ghee were collected in the presence of the police.

Shahjahanpur News: पुलिस की मौजूदगी में लिए दूध, बेसन और वनस्पति घी के नमूने

Wed, 20 May 2026 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Samples of milk, gram flour, and vegetable ghee were collected in the presence of the police.
तिलहर। तहसील के मुख्यद्वार के पास स्थित चाय की दुकान पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर की गई शिकायत के आधार पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम वहां खाद्य वस्तुओं के नमूने लेने गई। इस दौरान दुकानदार ने विरोध किया तो खाद्य सुुरक्षा अधिकारी विनय कुमार और मनोज कुमार ने पुलिस बुला ली। बाद में टीम ने पुलिस की मौजूदगी में वहां से दूध, बेसन और वनस्पति घी के तीन नमूने जांच के लिए सील किए।
विज्ञापन

संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी कि चाय की दुकान पर मानक विहीन खाद्य सामग्री बेची जा रही है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि टीम को देखकर दुकानदार भड़क गया और बेवजह विवाद करने लगा। इसीलिए टीम ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार प्रयोगशाला से नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed