फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   sammanit

डीआईजी से सिपाही और चौकीदार पुरस्कृत

Fri, 05 Dec 2014 12:12 AM IST
जलालाबाद
जलालाबाद Updated Fri, 05 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को डीआईजी ने कोतवाली मेें सर्किल के सभी थानों के एसओ के साथ बैठक कर विभिन्न मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अपराधों के खुलासे में अपेक्षित कार्य करने वाले सर्किल के सभी थानों के 10 सिपाहियों के अलावा छह चौकीदारों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करने के दौरान डीआईजी आरकेएस राठौर ने बताया कि उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अच्छा कार्य करने वाले सिपाहियों के नाम रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए थे। उसी के अनुरूप सर्किल के सभी थानों से 10 सिपाहियों के नाम चुने गए, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। बताया कि पुरस्कार मिलने से जहां उन लोगों में कार्य करने के प्रति उत्साह होगा वहीं उनके अन्य साथी भी प्रोत्साहित होंगे। बताया कि पुरस्कार पाने वाले सिपाहियों ने लूट तथा चोरी आदि की वारदातों के खुलासे में अहम् भूमिका निभाई। बोले, बैठक में उन्होंने सभी को सामूहिक रूप से कार्य करने तथा गंभीर वारदातों में त्वरित तथा प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के बाद उन्होंने छह चौकीदारों को भी नगद पुरस्कार देकर आपराधिक वारदातों के प्रति सचेत रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी देहात आशाराम यादव, सीओ अशोक सिंह, कोतवाल शक्ति सिंह तोमर के अलावा कलान, मिर्जापुर, परौर, तथा अल्लागंज के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed