फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sambhav: Complaints regarding water supply and encroachments received.

संभव : जल आपूर्ति और अतिक्रमण की शिकायतें आईं

Tue, 28 Apr 2026 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sambhav: Complaints regarding water supply and encroachments received.
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन हुआ। इसमें जल आपूर्ति और अतिक्रमण से संबंधित कुल आठ शिकायत आईं। एक का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समय से समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। मोहल्ला आर्यनगर कॉलोनी निवासी सतीश चंद्र सक्सेना ने जल आपूर्ति की, ताजूखेल के सोनपाल ने गली से अतिक्रमण हटाने की, अपर परिवार न्यायालय के अर्दली राजाराम ने सार्वजनिक शौचालय में मोटर ठीक कराने की, मामूड़ी के सिराज अहमद ने सीसी सड़क बनवाने की शिकायत की।
विज्ञापन

इसके अलावा महमंद जलालानगर निवासी मुमताज परवीन ने नाली से अतिक्रमण हटवाने की, पूर्णिमा गुप्ता ने जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की, सीमा गुप्ता ने दाखिल-खारिज कराने की मांग की। सुभाषनगर के रामप्रताप ने पानी की पाइप लाइन ठीक कराने की समस्या बताई। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, मुख्य अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed