नरेश उत्तम का भाजपा पर हमला: फूट डालकर राज करती है ये पार्टी, विकास के नाम पर सिर्फ धोखा
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा सरकार ने काले कानून बनाकर किसानों के ऊपर थोप दिए। मैं उन किसानों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने ठंड, बरसात की फिक्र नहीं करते हुए सरकार से लड़ाई लड़कर जीत हासिल की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर-पीलीभीत विधान परिषद सीट के प्रत्याशी अमित यादव के पक्ष में मंगलवार को सभा करने आए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा के पास कोई कार्य नहीं है। वह सिर्फ हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई में फूट डालकर प्रदेश और देश पर राज कर रही है। विकास के नाम पर भाजपा के पास सिर्फ धोखा है। सभी लोग भाजपा से लड़ने के लिए सपा को मजबूत करें। उन्होंने पंचायत चुनाव के दौरान धांधली और धनबल के दुरुपयोग का आरोप भाजपा पर लगाया।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को खुटार में पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के गांव प्रसादपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने काले कानून बनाकर किसानों के ऊपर थोप दिए। मैं उन किसानों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने ठंड, बरसात की फिक्र नहीं करते हुए सरकार से लड़ाई लड़कर जीत हासिल की।
महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 43 वाला डीजल 96 और 63 वाला पेट्रोल 110 रुपये का हो गया है। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतें ढाई हजार तक पहुंच गईं लेकिन भाजपा को महंगाई नहीं दिखती है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने एमएलसी कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ रुपया मिलों पर बकाया है।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम जब संबोधन के बाद मंच से उतर रहे थे तो मीडियाकर्मियों ने उनसे भाजपा के विजय रथ को कैसे रोकेंगे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि मुझे कुछ नहीं कहना है। सिर्फ इतना कहना है कि देश में लोकतंत्र लगातार कमजोर हो रहा है। मेरी अपील है कि आप लोग उसे मजबूत करिए। इतना कहने के बाद चल दिए।