फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Samajwadi Party leader Naresh Uttam said bjp rules by dividing people

नरेश उत्तम का भाजपा पर हमला: फूट डालकर राज करती है ये पार्टी, विकास के नाम पर सिर्फ धोखा

Tue, 05 Apr 2022 11:10 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Apr 2022 11:10 PM IST
सार

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा सरकार ने काले कानून बनाकर किसानों के ऊपर थोप दिए। मैं उन किसानों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने ठंड, बरसात की फिक्र नहीं करते हुए सरकार से लड़ाई लड़कर जीत हासिल की।

विज्ञापन
Samajwadi Party leader Naresh Uttam said bjp rules by dividing people
Naresh Uttam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर-पीलीभीत विधान परिषद सीट के प्रत्याशी अमित यादव के पक्ष में मंगलवार को सभा करने आए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा के पास कोई कार्य नहीं है। वह सिर्फ हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई में फूट डालकर प्रदेश और देश पर राज कर रही है। विकास के नाम पर भाजपा के पास सिर्फ धोखा है। सभी लोग भाजपा से लड़ने के लिए सपा को मजबूत करें। उन्होंने पंचायत चुनाव के दौरान धांधली और धनबल के दुरुपयोग का आरोप भाजपा पर लगाया।

विज्ञापन


सपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को खुटार में पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के गांव प्रसादपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने काले कानून बनाकर किसानों के ऊपर थोप दिए। मैं उन किसानों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने ठंड, बरसात की फिक्र नहीं करते हुए सरकार से लड़ाई लड़कर जीत हासिल की।
विज्ञापन


महंगाई को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 43 वाला डीजल 96 और 63 वाला पेट्रोल 110 रुपये का हो गया है। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतें ढाई हजार तक पहुंच गईं लेकिन भाजपा को महंगाई नहीं दिखती है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने एमएलसी कहा कि प्रदेश में गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ रुपया मिलों पर बकाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मीडिया से हाथ जोड़कर बोले- लोकतंत्र कमजोर है, इसे मजबूत करिए

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम जब संबोधन के बाद मंच से उतर रहे थे तो मीडियाकर्मियों ने उनसे भाजपा के विजय रथ को कैसे रोकेंगे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि मुझे कुछ नहीं कहना है। सिर्फ इतना कहना है कि देश में लोकतंत्र लगातार कमजोर हो रहा है। मेरी अपील है कि आप लोग उसे मजबूत करिए। इतना कहने के बाद चल दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed