फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Salute to the Father of the Nation and former Prime Minister Lal Bahadur on his birth anniversary

जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

Mon, 03 Oct 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:46 AM IST
सार

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, डीएम उमेश प्रताप सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व एसपी एस आनंद समेत अन्य कई संस्थानों व संगठनों के पदाधिकारियों ने गांधी भवन परिसर में गांधी, शास्त्री व सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। संवादकॉलेजों में मनाई गांधी व शास्त्री जयंतीएसएस कॉलेज व एसएस लॉ कॉलज के संयुक्त कार्यक्रम में गांधी और शास्त्री जयंती पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने 101 स्वच्छकारों का सम्मान किया। जीआईसी में प्रधानाचार्य अनिल कुमार, इस्लामिया इंटर कालेज में लेफ्टिनेंट मोहम्मद अय्यूब, जनता इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि संजीव दिवाकर व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, विवेकानंद विद्यापीठ में निदेशक डॉ. अमितेश अमित, श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन नियामतपुर में प्रबंधक तनु यादव व प्रधानाचार्य रामकुमार यादव, डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल में प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा व प्रधानाचार्या राखी मिश्रा, आकांक्षा स्कूल में प्रबंधक उर्मिला सक्सेना, प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने ध्वजारोहण व दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।

विज्ञापन
Salute to the Father of the Nation and former Prime Minister Lal Bahadur on his birth anniversary

विस्तार

शाहजहांपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, डीएम उमेश प्रताप सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व एसपी एस आनंद समेत अन्य कई संस्थानों व संगठनों के पदाधिकारियों ने गांधी भवन परिसर में गांधी, शास्त्री व सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। बाद में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, नगरपालिका परिषद, शहीद उद्यान और तिलक पार्क में शहीदों सहित बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमाओं पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए। बिस्मिल पार्क में पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा और घंटाघर स्थित अंबेडकर प्रतिमा, शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार, शहीद मौलवी अहमद उल्ला शाह की मजार, गर्रा घाट स्थित गांधी प्रतिमा एवं गोविंदगंज फाटक स्थित शहीद स्तंभ, शहबाजनगर स्थित शहीद निजाम अली की मजार, छावनी में वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा, बहादुरगंज में कैप्टन कन्हैया लाल शुक्ल की प्रतिमा पर फूलमालाएं चढ़ाईं गईं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम उमेश प्रताप, वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम मिश्रा ने गांधी व शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया और चरखा पर सूत काता। गोविंदगंज गांधी आश्रम में प्रबंधक सतीश मिश्रा की देखरेख में सांसद अरुण सागर द्वारा सूत काता गया। चौक के गांधी पुस्तकालय, कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी हुई। सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओेर से राजीव सभागार में जिला जज भानुदेव शर्मा, अध्यक्ष संजीव कुमार अग्निहोत्री व महासचिव अजय कुमार यादव तथा अधिवक्ताओं ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार व्यक्त किए। नगर निगम में नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया। कारागार में जेल अधीक्षक मिजाजी लाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जय भारत के अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में महाराजा अग्रसेन प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की ओर से साउथ सिटी कार्यालय पर गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में राष्ट्रपिता और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। अरुणोद मिश्रा, सुधीर पाठक, आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे। सरस्वती ज्ञान मंदिर और लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल में भी गांधी व शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम किए गए। संवाद
कॉलेजों में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती
एसएस कॉलेज व एसएस लॉ कॉलज के संयुक्त कार्यक्रम में गांधी और शास्त्री जयंती पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने 101 स्वच्छकारों का सम्मान किया। प्राचार्य राकेश कुमार आजाद, उप प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, संस्था सचिव डॉ. एके मिश्रा, लॉ कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेएस ओझा आदि मौजूद रहे। जीएफ कॉलेज में प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में प्राचार्या डॉ. सुनीता जैसल ने ध्वजारोहण किया। डायट में प्राचार्य डॉ. अचल कुमार मिश्रा ने दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया। संस्थान के सभी प्रवक्ताओं और प्रशिक्षकों ने भी पुष्प अर्पित किए।

नन्हें मुन्नों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
शाहजहांपुर। जीआईसी में प्रधानाचार्य अनिल कुमार, इस्लामिया इंटर कालेज में लेफ्टिनेंट मोहम्मद अय्यूब, जनता इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि संजीव दिवाकर व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, विवेकानंद विद्यापीठ में निदेशक डॉ. अमितेश अमित, श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन नियामतपुर में प्रबंधक तनु यादव व प्रधानाचार्य रामकुमार यादव, डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल में प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा व प्रधानाचार्या राखी मिश्रा, आकांक्षा स्कूल में प्रबंधक उर्मिला सक्सेना, प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने ध्वजारोहण व दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। ग्लेरिंग पब्लिक हाईस्कूल में गोष्ठी हुई। एसपी कॉलेज में गांधी और शास्त्री के जीवन दर्शन पर प्रदर्शनी लगाई गई। ऑल सेंट्स में प्रधानाचार्य शैल सक्सेना, उप प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी व किड्स जोन प्रधानाचार्य मंतशा सिद्दीकी ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed