{"_id":"67aba5cc6b6b52594f053710","slug":"sajdas-head-was-hit-on-bricks-twice-accused-husband-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-137569-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो बार ईंटों पर पटका था साजदा का सिर... आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो बार ईंटों पर पटका था साजदा का सिर... आरोपी पति गिरफ्तार
Wed, 12 Feb 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सदर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अफरोज। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। मोहल्ला ककरा में पत्नी साजदा की हत्या करने के आरोपी पति अफरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अफरोज के मुताबिक, दूसरों से बातचीत से मना करने पर विवाद हुआ था।
शराब के नशे में गुस्से में आकर उसने पत्नी का सिर ईंटों की अलमारी पर मार दिया। उसकी मौत होने पर शव को रजाई ओढ़ाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा निवासी अफरोज की पत्नी साजदा का शव सोमवार को मकान में मिला था। उसके तीन बच्चे व पति लापता था। पुलिस ने मृतका की बड़ी बेटी सना से पूछताछ की थी।
उसने बताया था कि शराब के नशे में पिता अफरोज अक्सर मारपीट करता था। मृतका की मां सायरा की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को मोहल्ला ककरा स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास से गिरफ्तार कर लिया। अफरोज ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पत्नी के चाल-चलन ठीक नहीं होने के कारण उसे कई बार समझाया। वह अपनी गलती मानने के लिए तैयार नहीं होती थी। इसी वजह से झगड़ा होता था।
विज्ञापन
नौ फरवरी की रात को मजदूरी से लौटते समय शराब खरीदकर पी ली थी। उनकी 12 वर्षीय बेटी सना मोहल्ले के व्यक्ति के घर गई थी। दो बेटों व बेटियों के सोने पर उसने पत्नी से दूसरों से बात करने पर नाराजगी जताई। कहा कि कुछ लोगों से ज्यादा बातचीत करती हो। साजदा के मना करने पर गुस्सा आ गया और रात दस बजे मारपीट कर दी। उसके झगड़ने पर गुस्से में आकर सिर के बाल पकड़कर ईंटों की अलमारी में मार दिया। दीवार का कोना लगने से साजदा बेहोश होकर गिर पड़ी।
दोबारा से बाल पकड़कर सिर दीवार से मारा तो वह मरणासन्न हो गई। शोर-शराबा होने पर छोटी बेटी सदफ जागी तो उसे डांट दिया। वह सहमकर रजाई के अंदर मुंह कर लेट गई। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने शव को चादर के ऊपर लिटा दिया। सिर से निकला खून फर्श पर लगा देखकर रजाई ओढ़ाकर तीन बच्चों को लेकर भाग गया। बच्चों को मां के मोहल्ला मामूड़ी स्थित आवास पर छोड़ दिया था।
-- -- -- -- -- -- -
पड़ा अफरोज, बोला-बड़ी गलती हो गई
-पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला अफरोज वारदात को बयां करते हुए रो पड़ा। अपने किए पर पछताते हुए बोला कि बड़ी गलती हो गई। हमें माफ कर दो।
-- -- -
बीमार पड़ने पर मां ने पिता को बचाया, उन्हीं की ले ली जान
सिंधौली। साजदा के शव को मंगलवार को सिंधौली के मुड़िया पवार में मायके के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। उनकी 12 वर्षीय बेटी सना ने बताया कि पिता के शराब पीने के कारण आर्थिक तंगी रहती थी। परिवार का खर्च चल सके, इसलिए वह मोहल्ले के एक व्यक्ति के घर पर काम करती थी। लगातार शराब पीने के कारण कुछ दिन पहले पिता की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई। वह चारपाई से उठ तक नहीं पा रहे थे। मां ने रुपयों का इंतजाम कर उनका इलाज कराया। ठीक होने के बाद उन्हीं के साथ मारपीट करते थे। अब मां की जान ले ली। सना अपने ननिहाल में रह रही है, जबकि उसके भाई सदफ, अरमान और अब्दुल रहमान अभी दादी के घर पर हैं। संवाद
-- -- -- -- -
दफ्तर दाखिल कराने से लेकर पुलिस तक दौड़े
-मृतका की मां सायरा ने बताया कि उन्हें अंदेशा था कि अफरोज कोई बड़ा कांड कर देगा। इसलिए उसने दफ्तर दाखिल कराया था। महिला थाने में तहरीर भी दी थी। वहां भी समझौता करा दिया गया।
-- -- -- -
बहन रुकसाना बोली-दिल्ली में गला दबाकर मारा था
-साजदा की मौत की खबर सुनकर दिल्ली से आई बहन रुकसाना ने बताया कि दो साल पहले साजदा दिल्ली में रहने लगी थी। साजदा उस समय गर्भवती थी। तब भी अफरोज उसका गला दबाकर मारता था, जिससे बाहर किसी को पता नहीं लग सके। मकान मालिक ने आकर नाराजगी जताई थी। उसने साजदा के सिर पर ईंट मार दी थी, तब रुकसाना ने उस्मानपुर में थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर दो दिन बाद छोड़ दिया था।