{"_id":"678c044b2c0d2a1cc40c87cd","slug":"saint-baba-sukhdev-singhs-birthday-celebrated-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-135906-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संत बाबा सुखदेव सिंह का जन्मदिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संत बाबा सुखदेव सिंह का जन्मदिवस मनाया
Sun, 19 Jan 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा कुटिया साहिब में शनिवार को उमड़ी संगत। स्रोत : संस्थान
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा कुटिया साहिब में शनिवार को संत बाबा सुखदेव सिंह के जन्मदिवस को महा समागम के रूप में मनाया गया। इसको लेकर कुटिया साहिब को फूलों से सजाया गया, जहां पर सुबह से ही संगत का जुटना शुरू हो गया।
सभी ने दरबार साहिब के सामने मत्था टेका। इसके साथ ही पिछले 11 दिन तक महिला संगत की ओर से आयोजित सुखमनी साहिब की श्रृंखला व प्रभात फेरी और श्री अखंड साहिब के पाठों का समापन हुआ। गुरुद्वारा उचौलिया साहिब के संत बाबा गुरनाम सिंह ने संतों की महिमा का बखान किया। रागी जत्था ज्ञानी मनवीर सिंह, कुलविंदर सिंह ने गुरुओं का जनकल्याण का संदेश सुनाया। इसके साथ ही गुरुद्वारा में लंगर चला, जिसमें संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संरक्षक राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष नवनीत कौर, हरभजन सिंह पृथी, अरविंदर सिंह, जसबीर सिंह कोमल, पूरन सिंह, परमवीर सिंह, हरनाम सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद