{"_id":"746161f092ae0155bd1e5b7204db1ec4","slug":"sabzi-mandi-market-street-of-muhammad-ali-develop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद अली मार्केट सब्जी मंडी की सड़क बनवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद अली मार्केट सब्जी मंडी की सड़क बनवाएं
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
शहर के मंडी इलाके में मोहम्मद अली मार्केट की सब्जी मंडी में अरसे से मार्गों की मरम्मत नहीं कराए जाने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से वहां के दुकानदार खासे परेशान हैं। इस संबंध में कई बार ज्ञापन देने पर भी अफसरों द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने पर सब्जी विक्रेताओं का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने सर्व समाज हिताय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नबी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर जाकर प्रदर्शन किया।
मोहम्मद अली मार्केट में सब्जी कारोबार करने वाले गुलजार हुसैन, अब्दुल मुनीर, मो. दानिश, मुस्तकीम कुरैशी, जसविंदर, राजेश कुमार आदि ने बताया कि मार्केट में जब से सब्जी मंडी स्थापित हुई है, वहां के किसी भी रोड की मरम्मत नहीं कराई गई है। इस कारण बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से ग्राहक आने से बचते हैं और जो आते हैं, उनके कपड़े खराब होने के साथ गड्ढों में गिरकर उन्हें चोट लगती है। इससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।
डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि इस संबंध में मंडी के दुकानदारों और उपभोक्ता संरक्षण परिषद की ओर से तहसील दिवस के माध्यम से कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए। इसके बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं कराए जाने से मंडी के दुकानदारों में रोष पनप रहा है। रोड की मरम्मत का काम जल्द शुरू नहीं कराए जाने पर 25 दिसंबर से कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। प्रदर्शन में शैलेंद्र सिंह, जीशान, आदिल कुरैशी, रामरतन, गुड्डू, प्रमोद, उर्फी, कामरान आदि शामिल रहे।