फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sabir prayed for the country's progress in Kulsharif of Pakistan

Shahjahanpur News: साबिर पाक के कुलशरीफ में मुल्क की तरक्की की मांगी दुआ

Wed, 18 Sep 2024 05:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 18 Sep 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Sabir prayed for the country's progress in Kulsharif of Pakistan
शाहजहांपुर में एमनजई जलालनगर में उर्स में उप​स्थित लोग। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में एक मीनार वाली मस्जिद में हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर कलियरी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मनाया गया। कुलशरीफ में मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई।
विज्ञापन

महफिल की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई। मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद इमरान रजा कादरी ने हजरत साबिर कलियरी के गुणों और उत्कृष्टताओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि हजरत साबिर अल्लाह के एक नेक वली थे। उन्होंने लोगों से औलिया के नक्शे कदम पर चलते हुए मिसाली जिंदगी गुजारने पर जोर दिया। हाफिज अयान रजा ने नात व मनकबत पेश की। पवित्र कुरान की आयतें पढ़ी गई।
विज्ञापन

हाफिज इमरान रजा कादरी ने मुल्क की तरक्की व सलामती के लिए दुआ की। हाजी कमाल अहमद खां, राशिद हुसैन राही, मुनीर खां हशमती, शहरान साबरी, साबिर अली, कैफ, फरदीन, मुर्तजा, तालिब, लल्लन, रईस, मोहम्मद जुनैद खां, मोहम्मद शाहिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
साबिर कलियरी का उर्स मनाया
तिलहर। मोहल्ला कांकड़ स्थित मस्जिद ईदाशाह में हजरत मखदूम साबिर कलियरी का उर्स शरीफ मनाया गया। मस्जिद परिसर में महफिल का आगाज कुरआन पाक की तिलावत से किया। मौलाना अकील उर रहमान रजवी ने कहा कि हजरत साबिर पाक की जिंदगी हमारे लिए नमूना-ए-अमल है। हाफिज फैज रजा, हाफिज गयूर, हाफिज अजमल रजा ने नात पेश की। खानकाह लियाकती के सज्जादानशीन व शहर इमाम हाजी मोहम्मद स्वालेह कादरी उर्फ शद्दन मियां ने उर्स की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed