फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   IPS Ashok Meena will be the new SP of Shahjahanpur

IPS Transfer: एस.आनंद का बलिया तबादला, अशोक मीना होंगे शाहजहांपुर के नए एसपी

Sat, 24 Jun 2023 12:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 24 Jun 2023 12:33 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में लंबे समय से नियुक्त एसपी एस. आनंद को बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनके स्थान पर फतेहगढ़ के एसपी अशोक कुमार मीना को तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
IPS Ashok Meena will be the new SP of Shahjahanpur
एसपी अशोक कुमार मीना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने देर रात आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शाहजहांपुर जिले में लंबे समय से नियुक्त एसपी एस. आनंद को बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनके स्थान पर फतेहगढ़ के एसपी अशोक कुमार मीना को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


5 जून 2020 को एसपी एस.चिनप्पा के तबादले के बाद अपराध मुख्यालय लखनऊ में तैनात रहे एस.आनंद को शाहजहांपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया था। इसके बाद से एस.आनंद ने जिले की पुलिस व्यवस्था में कई नए प्रयोग कर बड़े केसों का खुलासा कर अंजाम तक पहुंचाया। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा...

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मादक पदार्थ तस्करी और सट्टे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई थी। एसपी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद देर शाम को शासन ने उनका तबादला बलिया पुलिस अधीक्षक के पद पर कर दिया है। उनके स्थान पर फतेहगढ़ से अशोक कुमार मीना को भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed