फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rural women cast more votes than urban

शहरी के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने ज्यादा डाले वोट

Sat, 26 Feb 2022 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Rural women cast more votes than urban
शाजहांपुर के पशु अस्पताल में वोट डालने को लगी महिलाओं की लाइन का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर की महिलाओं के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने अपने मत के अधिकार का अधिक इस्तेमाल किया है। मतदान करने में सबसे आगे ददरौल विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं रहीं। पिछले चुनाव में भी यहां की महिलाएं जिले में अव्वल रही थीं। पिछले चुनावों की तरह इस बार भी शहरी क्षेत्र की महिलाएं वोट डालने में सबसे सुस्त दिखीं। केवल 52.18 प्रतिशत शहरी महिला मतदाताओं ने वोट डाला।
विज्ञापन

कटरा विधानसभा क्षेत्र में केवल 57.46 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस क्षेत्र में 84,604 महिलाओं ने मतदान किया। इस तरह मतदान करने वालों में 59.25 प्रतिशत पुरुष और 55.31 प्रतिशत महिलाएं शामिल रहीं। जबकि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां पर 61. 48 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था।
विज्ञापन

अंतिम रिपोर्ट में जलालाबाद में 58.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस क्षेत्र में 121551 पुरुषों (59.96 प्रतिशत) और 94594 महिलाओं (57.72 प्रतिशत) महिलाओं ने मतदान किया। 2017 के विधानसभा चुनाव में 61.71 प्रतिशत महिलाओं ने वोटिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 फरवरी को तिलहर विधानसभा क्षेत्र में 59.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस क्षेत्र के कुल 118246 पुरुषों (61.88 प्रतिशत) और 94639 महिलाओं (57.52 प्रतिशत) महिलाओं ने मतदान किया। पिछले विधानसभा चुनाव में 150245 महिलाओं में से 61.64 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
पुवायां विधानसभा क्षेत्र के 129968 पुरुषों (62.75 प्रतिशत) और 103144 महिलाओं (57.47 प्रतिशत) ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां पर कुल 60.29 फीसदी लोग बूथों तक पहुंचे। गत विधानसभा चुनाव में 165385 के सापेक्ष 62.55 प्रतिशत महिलाओं ने अपना मत डाला था।
पिछले तीन विधानसभा चुनाव में पिछड़ चुका यह क्षेत्र इस बार भी मतदान में फिसड्डी साबित हुआ। अंतिम रिपोर्ट के अनुसार यहां सिर्फ 54.10 प्रतिशत पोलिंग हुई। इस क्षेत्र में 123871 पुरुषों (55.75 प्रतिशत) और 98547 महिलाओं (52.18 प्रतिशत) ने वोट दिया। दो अन्य श्रेणी के लोगों ने भी मतदान किया। 2017 के चुनाव में 161302 महिला मतदाताओं में महज 90812 ने (56.29) ही वोट डाला।

इस क्षेत्र में कुल 62.82 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां के 124626 पुरुषों (64.42 प्रतिशत) और 98874 महिलाओं (60.94 प्रतिशत) महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। गत विधानसभा चुनाव में 147511 में से 96952 (65.73 प्रतिशत) महिलाओं ने वोट डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed